फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गुरुवार आज बल्लभगढ़ के निवासियों और व्यापारियों को जाम से मुक्ति दिलाने का बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने घोषणा की कि बल्लभगढ़ मंडी के सामने अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज को 7 लेन करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मई महीने तक मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस वे को दिल्ली से जोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद बल्लभगढ़ से दिल्ली का सफर मात्र 20 मिनट का रह जाएगा। उन्होंने बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य चले हुए हैं बल्लभगढ़ सोहना फ्लाईओवर पर भी कार्य शुरू है,मुजेसर अंडरपास पर भी कार्य शुरू है, मोहना एलिवेटेड पुल पर कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इसके अलावा बल्लभगढ़ में रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार किया गया है जैसी अनेकों परियोजनाएं बल्लभगढ़ शहर में चली हुई हैं उन्होंने बल्लभगढ़ के विकास को चार चांद लगाने के लिए विधायक मूलचंद शर्मा को भी बधाई दी।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

