Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। आगामी 27 सितंबर को सूरजकुंड में आयोजित होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन को लेकर उपायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की है। इस भव्य आयोजन का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की गरिमा को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी गंभीरता और आपसी समन्वय के साथ समय से पहले पूरी की जाए, क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। डीसी आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और…

Read More

फरीदाबाद। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर फरीदाबाद के सोतई गांव में तनाव बरकरार है। जमीन के मुआवजे व मालिकाना हक को लेकर जारी विरोध के बीच बुधवार को प्रशासन ने भारी पुलिस सुरक्षा के साथ निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया। प्रशासन ने जाट पट्टी शामलात भूमि पर अर्थमूवर मशीनों से जमीन समतल करने और सड़क निर्माण के लिए मिट्टी तथा पत्थर डालने का कार्य आरंभ किया। सुबह एक महिला द्वारा विरोध किए जाने पर पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। मंगलवार को हुई थी हिंसक झड़प और गिरफ्तारियां…

Read More

फरीदाबाद। रेलवे पुलिस फरीदाबाद द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी टीम ने चेकिंग के दौरान 30 किलो डोडा पोस्त सहित दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों में 26 वर्षीय सुखदीप और एक नाबालिग लड़का शामिल है। पुलिस के अनुसार, जीआरपी के एसआई धनीराम और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को दो कट्टों में रखे करीब 30 किलो डोडा पोस्त के साथ दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी भटिंडा, पंजाब के रहने वाले हैं और कथित रूप से इस अवैध नशीले पदार्थ को…

Read More

फरीदाबाद: विशाल अदलखा एडवोकेट अपने ससुर के छोटे भाई को क्यूआरजी हॉस्पिटल से अपनी पत्नी व बच्चे के साथ देख कर आ रहा थे। मस्जिद चौक रोड़ पर रेड लाइट न होने की वजह वकील की गाड़ी को ज़बरदस्ती रोक लिया और कहा तुमने रेड लाइट को क्रास किया है।जब की रेड लाइट चल ही नहीं रही थी। पुलिसकर्मी बच्चे सहित ज़बरदस्ती क्रेन से गाड़ी को पुलिस चौकी ले गए। वकील को ख़िलाफ़ झूठा मुक़दमा दर्ज व रात भर जेल में रखने के लेकर जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद वकीलों ने आज सुबह हड़ताल का आवान किया सुबह से ही जिला…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह जांच करेगा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लॉ कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज को नियंत्रित और रेगुलेट करने का अधिकार है या नहीं। कोर्ट ने कहा कि BCI की कानूनी जिम्मेदारी वकील के तौर पर लाइसेंस दिए जाने के बाद शुरू होती है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने सवाल उठाया कि BCI को कानूनी शिक्षा रेगुलेट करने वाली विशेषज्ञ संस्था कैसे माना जा सकता है। शिक्षा से जुड़े मामलों को लॉ स्कॉलर्स और शिक्षाविद ज्यादा बेहतर तरीके से देख सकते हैं। दरअसल, BCI ने…

Read More

IIT बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे के सुसाइड केस में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को छुट्टी पर भेज दिया है। उन पर साहिल को सुसाइड के लिए उकसाने और जातिगत भेदभाव का आरोप है। 21 सितंबर को दूल्ला को डीन ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के पद से हटाया था। संस्थान ने जांच के लिए 10 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी बनाई है। कमेटी मौत से पहले की परिस्थितियों और आरोपों की जांच करेगी। इसकी अध्यक्षता IIT पलक्कड़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. रमेश वेंकटेश्वरन करेंगे। कमेटी एक हफ्ते में रिपोर्ट देगी। साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने FIR में नामजद आरोपियों…

Read More

मोदी सरकार के मंत्रियों का आज से 2 दिन का चिंतन शिविर शुरू हो गया है। यह 24 सितंबर तक चलेगा। इसमें पीएम मोदी कैबिनेट मिनिस्टर्स की क्लास लेंगे। सरकार के एक मंत्री ने भास्कर को बताया कि शिविर के पहले दिन हर मिनिस्टर अपने मंत्रालय के काम का प्रेजेंटेशन देगा। दूसरे दिन रिव्यू होगा। रिव्यू में ग्रेडिंग दी जाएगी। एक्सीलेंट, गुड, एवरेज, पुअर। एक्सीलेंट से लेकर गुड तक ग्रीन जोन में होंगे। एवरेज और उससे नीचे के मंत्री रेड जोन में आ जाएंगे। मतलब उन्हें संकेत मिल जाएगा की कैबिनेट विस्तार में उनकी कुर्सी खतरे में है। ये रिपोर्ट…

Read More

चुनाव आयोग ने बुधवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयुक्तों में मतभेद से जुड़ी रिपोर्ट को खारिज कर दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि पिछले एक साल में लिए गए सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं। आयोग ने कहा कि किसी भी संस्थान में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और टिप्पणियां आना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और कानूनी नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। इस मामले में राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर वोट चोरी को संविधान के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि समय आने पर किसी को छोड़ा नहीं…

Read More

भाजपा ने बुधवार को 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टी के नए प्रभारियों और 24 राज्यों में सह-प्रभारियों का ऐलान किया। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में पहले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी थे। वहीं, मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह के पास थी। नई लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। तीन अन्य नेताओं को भी दो-दो राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। बिहार में हरीश द्विवेदी…

Read More

फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपराध नियंत्रण, चिन्हित अपराधों के मामलों, अभियोजन कार्यवाही, लंबित मामलों, नशामुक्ति अभियान तथा जिले में नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़ी कार्रवाई और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने चिन्हित अपराधों से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में जांच प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा किया जाए तथा जहां किसी स्तर पर जांच…

Read More