फरीदाबाद। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा के साथ वार्ड 42 पार्षद दीपक यादव,पवन यादव द्वारा की गई बदसलूकी से नाराज निगम कर्मियों ने लगातार 7वे दिन भी जारी रखा धरना प्रदर्शन दोषियों को गिफ्तार करने की उठाई माँग यदि 5 अगस्त 2026 तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो 6 अगस्त से पूरे हरियाणा प्रदेश का कर्मचारी करेगा हड़ताल आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान दलीप बोहोत एवम् म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन के प्रधान रमेश जांगलान ने की मंच का संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवम् महेंद्र कुडिय़ा सचिव सफाई…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । सिकरोना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका संध्या की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर की गई निर्मम हत्या से पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना के बाद कांग्रेस के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी के साथ पीडित परिवार के निवास फिरोजपुर कलां पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं उन्होंने सरस्वती स्कूल पर पहुंचकर मौका मुआयना भी किया। इसके उपरांत बलजीत कौशिक व पर्ल चौधरी ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर इस जघन्य हत्याकांड के…
फरीदाबाद । कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने आमजन की सुरक्षा तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। फरीदाबाद पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा का मुख्य मार्ग आगरा कैनाल के साथ-साथ निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं नाकाबंदी कर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक बैरिकेडिंग तक पहुंचकर यातायात व्यवस्था और ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस…
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 19 मिनट चल पाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस दौरान टैक्स संशोधन से जुड़े बिल पेश किए। इसके बाद सदन बुधवार तक के लिए स्थगित हो गई। राज्यसभा की कार्यवाही दिन में दो बार स्थगित हुई। 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के आधे घंटे के भीतर स्थगित भी हो गई। दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन 20 मिनट ही चल पाई। दोपहर 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई। इससे पहले राज्यसभा…
दिल्ली के पूर्व CM और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को E20 फ्यूल के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकला। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, जैस्मिन शाह समेत पार्टी के अन्य नेताओं को फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल सहित अन्य AAP नेता फिरोजशाह रोड पर ही बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। AAP ने करीब 100 नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ यह मार्च निकाला था। पार्टी का दावा है कि उसने देशभर से 2.30 लाख से ज्यादा लोगों की याचिकाएं जुटाई हैं। मार्च के दौरान केजरीवाल ने कहा कि…
तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उदयनिधि सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में भी मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में “तृषा, तृषा” के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।” बाद में सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। पुलिस ने उनके खिलाफ 6 धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट…
थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:30 बजे सुरक्षित उतार लिया। प्लेन में 134 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि घटना में 11 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स समेत 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को दिल्ली एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर और 7 घायलों को फोर्टिस अस्पताल में…
भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच 5 और 6 अगस्त को एक अहम बैठक होने जा रही है। केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा के प्रतिनिधियों को समन भेजकर तलब किया है। केंद्र सरकार इस बैठक में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटीरियल यानी CSAM पर लगाम लगाने में हुई चूक, फर्जी/सिंथेटिक एआई कंटेंट और बड़े नेताओं के वेरिफाइड अकाउंट्स पर गलत कार्रवाई जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने मेटा द्वारा अब तक दिए गए जवाबों को नाकाफी माना है। यह बैठक हाल ही में फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
फरीदाबाद। गांव सिकरोना में सोमवार को दिनदहाड़े एक निजी स्कूल की महिला टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पुलिस चौकी से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो गांव सिकरोना स्थित एक निजी स्कूल में टीचर थीं। सोमवार…
फरीदाबाद। फरीदाबाद के सरूरपुर गांव के 28 वर्षीय रमन की अनोखी दंडवत कांवड़ यात्रा चर्चा में है। हाल ही में जॉर्डन की नौकरी छोडक़र भारत लौटे रमन हरिद्वार से 4 लीटर गंगाजल से भरा कलश लेकर दंडवत करते हुए वृंदावन की ओर बढ़ रहे हैं। रमन ने बताया कि यह यात्रा वह प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए कर रहा है। उसकी इच्छा है कि वृंदावन पहुंचकर वह गंगाजल से प्रेमानंद महाराज का स्नान कराए। करीब 350 किलोमीटर लंबी यह दंडवत यात्रा 22 जुलाई को हरिद्वार से शुरू हुई थी। कई दिनों की कठिन सफर के बाद…

