फरीदाबाद। सेवा और संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में सफाई एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के चेयरमैन संजीव बैसला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने स्वयं सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में आमजन की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बाद विधायक ने अनाज मंडी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश…
Author: Samachar Ambar
बल्लभगढ़ । अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के चुनावी साक्षरता क्लब के द्वारा 21 सितंबर 2026 को एसआईआर-2026 ( विशेष गहन पुनरीक्षण ) के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम महाविद्यालय और अग्रवाल विद्याप्रचारिणी सभा के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुप्ता और महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता जी और महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य सी.एस. वशिष्ठ के दिशा निर्देशन में किया गया | इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता पंजीकरण तथा चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एसआईआर-2026 की प्रक्रिया एवं इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें…
फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार शाम वार्ड नंबर-6 स्थित जलघर में करीब 21 करोड़ रुपये तथा वार्ड नंबर-11 में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन विकास परियोजनाओं में बारात घर का निर्माण, सड़क निर्माण, आरसीसी नालों का निर्माण, सीवर लाइन बिछाने, इंटरलॉकिंग टाइल लगाने सहित क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर एनआईटी विधायक सतीश फागना मौजूद रहे। विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के…
महाराष्ट्र के पुणे में राज ठाकरे पर टिप्पणी वाली रील के मामले में MNS कार्यकर्ताओं ने इन्फ्लुएंसर महेश मोटे से माफ मंगवाई। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उनका चेहरा काली स्याही से पोता और राज ठाकरे की तस्वीर के सामने दंडवत करवाया। उनके सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक भी कराई गईं। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वे हाथ जोड़कर राज ठाकरे, MNS और पार्टी पदाधिकारियों से बिना शर्त माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे रोते हुए आगे ऐसी गलती नहीं करने और उन्हें परेशान नहीं करने की अपील करते हैं।…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय उसे गिरफ्तारी की वजह लिखित में बताना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर गिरफ्तारी गैरकानूनी मानी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसी गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति को रिहा कर दिया जाता है और जांच एजेंसी उसे दोबारा गिरफ्तार करना चाहती है, तो पुलिस सीधे उसे नहीं पकड़ सकती। इसके लिए पहले मजिस्ट्रेट से मंजूरी लेनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि पहली गिरफ्तारी में नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच होगी। दोबारा गिरफ्तारी की स्थिति में मामले की आगे…
पलवल। पलवल के गाँव रसूलपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में आज बड़ौली ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़ौली ब्लॉक अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश बघेल जी के नेतृत्व व जिला अध्यक्ष श्री नेत्रपाल अधाना जी की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री करन सिंह दलाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश में चल रहे संगठन सृजन अभियान को लेकर किया गया। बड़ौली ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का कार्य तेजी से चल रहा है। ब्लॉक स्तर…
दिल्ली में SIR के तहत बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चुनाव आयुक्त एसएस संधू को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, 33.13 लाख मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म की जानकारी में गड़बड़ी के कारण नोटिस भेजे गए हैं। एक दिन पहले CM रेखा गुप्ता और पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस मिलने की खबर सामने आई थी। नोटिस पाने वालों को 29 अक्टूबर तक ERO के पास जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। SIR का दावा-आपत्ति चरण 30 सितंबर तक चलेगा और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी।…
कर्नाटक विधानसभा के 3 दिन के स्पेशल सेशन के पहले दिन सोमवार को वंदे मातरम को लेकर विवाद हो गया। विधानसभा में वंदे मातरम की रिकॉर्डिंग सिर्फ दो पैराग्राफ के बाद रोक दी गई। इसके बाद भाजपा विधायकों ने विरोध किया और बाकी के 4 पैरा खुद गाए। विधान परिषद में भी भाजपा सदस्यों ने पूरा गीत गाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्नाटक सरकार ने सूखे की स्थिति और पश्चिमी घाट से जुड़ी कस्तूरीरंगन रिपोर्ट पर चर्चा के लिए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के पहले…
फरीदाबाद। राधे मित्र मंडल (रजि.) बल्लभगढ़ द्वारा श्री राधा रानी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल धर्मशाला, बल्लभगढ़ में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्री राधा रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। अधिक जानकारी देते हुए प्रधान मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम से पूर्व शिव मंदिर, चावला कॉलोनी से 251 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर रविवार को साप्ताहिक खुले दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लोग अपनी स्थानीय समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। कुछ मामलों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। खुले दरबार में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी पहुंचे, जिन्होंने पहले बताई गई अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री राजेश नागर का धन्यवाद किया।…

