फरीदाबाद। दूरसंचार विभाग भारत सरकार संचार मंत्रालय की फरीदाबाद टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनाने पर आज मनोज भड़ाना ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर 28 स्थित कार्यालय जाकर उनका व पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी का फूलों का गुलदस्ता देकर आभार जताया। कृष्णपाल गुर्जर ने भी मनोज भड़ाना को मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आपको बता दें कि मनोज भड़ाना भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री एवं ओबीसी मोर्चा(मेवला मंडल) के पूर्व महामंत्री भी रह चुके है। इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मनोज भड़ाना इस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे और पूरी मेहनत और लगन से काम करेगें। इस अवसर पर मनोज भड़ाना ने कहा कि मंत्री जी का आर्शीवाद हमेशा उनके सिर पर रहा है। में उनके मार्गदर्शन से अपने काम को सिरे तक पहुंच गया और टेलीफोन उपभोक्ताओं को कोई समस्या नहीं आने दूगां। मंत्री जी का धन्यवाद करने के बाद मनोज भड़ाना बड़खल विधायक धनेश अदलखा के कार्यालय पहुंचे और उनका भी आर्शीवाद लिया। इस मौके पर सत्येंद्र भड़ाना(भोलू) नंदकिशोर भड़ाना, सतपाल भड़ाना, संदीप भड़ाना, संजीव भड़ाना, राजकुमार भड़ाना, सुशील भड़ाना, अमित भड़ाना, मनोज नम्बरदार, दिलराम भड़ाना, गौरव भड़ाना, मुकुल भड़ाना सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

