फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष आयोजनों की जानकारी देने के लिए विद्या भारती हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष डॉ. देवप्रसाद भारद्वाज ने श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरएसएस द्वारा समाज निर्माण एवं व्यक्ति निर्माण के लिए निर्धारित पांच प्रमुख परिवर्तन विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
भारद्वाज ने कहा कि पिछले 100 वर्षों से आरएसएस समाज परिवर्तन के महायज्ञ को निरंतर आगे बढ़ा रहा है और समाज को संगठित करने में आने वाली चुनौतियों का समाधान संत समाज के सहयोग से संभव हो रहा है। आज जब भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है, तब समाज के सभी क्षेत्रों में परिवर्तन की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आरएसएस सरसंघचालक द्वारा सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व-आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि इन पांच विषयों को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के नेतृत्व से संवाद का क्रम जारी है, और उसी क्रम में आज सिद्धदाता आश्रम आकर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए 100 वर्ष का कार्यकाल पूरा करना अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा बताए गए पांच परिवर्तन विषयों पर आश्रम पहले से ही कार्यरत है। जिनमें मानवता स्वीकार करना, राष्ट्र निर्माण में योगदान, गौ माता संरक्षण, संस्कृत का प्रचार-प्रसार, प्रकृति संरक्षण, सामूहिक भोज से भेदभाव मिटाना, सेवा से अहंकार समाप्त करना जैसे महत्वपूर्ण प्रयास शामिल हैं। उन्होंने राष्ट्र सेवा में लगे संगठनों को अपनी शुभकामनाएँ भी दीं। इस अवसर पर आरएसएस सह विभाग संचालक जय किशन, सह संपर्क प्रमुख फरीदाबाद पूर्व मंजय शर्मा, सह संपर्क प्रमुख फरीदाबाद पश्चिम संदीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

