फरीदाबाद: हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन एवं ड्रैगन मार्शल आर्ट अकैडमी के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा जिलास्तरीय कराटे कप 2026 का आयोजन सै. 9 स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में किया गया। ड्रैगन मार्शल आर्ट अकैडमी के फाउंडर एवं चीफ कोच राम भंडारी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में जिले के करीब 10 स्कूलों के 150 बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुनिता झा ने खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर चैंपियनशिप की शुरुआत कराई। इस दौरान समाजसेवी सुखदेव सिंह,डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विकास गोसाईं, वरिष्ठ पत्रकार योगेश अग्रवाल तथा अवधेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान फरीदाबाद कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सलमान अली विशेष रूप से मौजूद रहे।
पुनिता झा ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेलों में भी भाग लेना चाहिए। जिससे उनका शारीरिक विकास भी होगा। आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी संतोष थापा ने बताया कि ब्वायज कैटेगरी 10 साल में नीलांश गोल्ड मेडल, अथर्व अग्रवाल गोल्ड मेडल,अथर्व वत्स गोल्ड मेडल , धैर्य बंसल गोल्ड मेडल, प्रसन्न सिल्वर मेडल, वंश बेदी सिल्वर मेडल, भाविक वत्स सिल्वर मेडल, कियान गोल्ड मेडल तथा तनिष्क मंगला ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंडर 12 साल कैटेगरी में सरस गोल्ड मेडल, निर्भय सिल्वर मेडल, पार्थ शर्मा ब्रांज मेडल तथा अंडर 14 साल कैटेगरी में लक्ष्य कुमार गोल्ड मेडल, वीर शर्मा सिल्वर मेडल तथा सार्थक ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
गर्ल्स कैटेगरी अंडर 10 वर्ष में वैदेही ने गोल्ड मेडल, सान्वी बंसल सिल्वर मेडल, कियारा गोल्ड मेडल, जायरा वशिष्ठ गोल्ड मेडल, सान्वी मेहंदीरत्ता सिल्वर मेडल तथा हर्दया अग्रवाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। अंडर 12 साल कैटेगरी में सान्वि गोल्ड मेडल ,हेजल वत्स गोल्ड मेडल ,जागृति दीक्षित सिल्वर मेडल, रिद्दी ब्रांज मेडल तथा अंडर 14 वर्ष कैटेगरी में प्रिशा गुप्ता गोल्ड मेडल, आविका गोल्ड मेडल, वैष्णवी सिल्वर मेडल ,रिद्धिमा गोल्ड मेडल व विधिका ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सभी विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से सीनियर कोच आमिर खान, दिव्या,तुषार,यश आनन्द ,सुनील राजपूत,नीतेश कुमार व मनीष आदि मौजूद रहे। चीफ कोच राम भंडारी ने बताया कि सभी गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


