फरीदाबाद/ भारत विकास परिषद, केशव शाखा फरीदाबाद के तत्वावधान में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह बैसाखी के पावन अवसर पर अत्यंत गरिमामयी रहा। इस अवसर पर प्रथम नागरिक आदरणीय मेयर मैडम प्रवीण जोशी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मानित किया।
सरदार देवेंद्र सिंह
सदस्य, स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल, हरियाणा सरकार
एवं सदस्य जिला टास्क फोर्स, स्वच्छ भारत मिशन, हरियाणा सरकार एवं सदस्य मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट रोड सेफ्टी कमेटी भारत सरकार
सरदार देवेंद्र सिंह कई वर्षों से समाज सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं। उनके दिन-रात के अथक प्रयासों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जसविंदर कौर
चीफ पैटर्न, रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट
उनके नेतृत्व में ट्रस्ट ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं और समाज को सुरक्षित बनाने में योगदान दिया है।
भारत विकास परिषद केशव शाखा फरीदाबाद के प्रधान आदरणीय राजेश शर्मा और उनकी पूरी टीम ने सरदार देवेंद्र सिंह को बैसाखी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई दी।
इस दौरान श्री शर्मा ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी सरदार देवेंद्र सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक कार्यों में सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों सम्मानित व्यक्तियों के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सरदार देवेंद्र सिंह और जसविंदर कौर का यह सम्मान समाज में सेवा और समर्पण के उच्च आदर्शों को प्रस्तुत करता है। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए समाज को नई दिशा दी है।
भारत विकास परिषद, केशव शाखा फरीदाबाद की पूरी टीम मेयर मैडम प्रवीण जोशी जी, संदीप मित्तल, जिला समन्वयक, भारत विकास परिषद, फरीदाबाद सरदार देवेंद्र सिंह, जसविंदर कौर और सभी उपस्थित अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करती है।


