फरीदाबाद। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर मेगा डांस प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एन.आई.टी. 5 के संगीत कला केंद्र में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 3 से 18 वर्ष तक के बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रतिभागियों को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया था। सभी बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया तथा अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: प्रथम समूह (3 से 7 वर्ष) चेष्ठा – प्रथम स्थान हरसुख – द्वितीय स्थान जिया – तृतीय स्थान द्वितीय समूह (8 से 12 वर्ष): कनिका – प्रथम स्थान खुशबू एवं अनुष्का – द्वितीय स्थान वान्या एवं निक्षिता – तृतीय स्थान तृतीय समूह (13 से 18 वर्ष): आरना एवं आयुषी– प्रथम स्थान मुस्कान – द्वितीय स्थान पूर्वी – तृतीय स्थान प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में रूपाली मैम एवं सोनिया मैम उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संगीत कला केंद्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे और बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना था।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

