एनआईटी क्षेत्र में ‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजित
फरीदाबाद। विधानसभा एनआईटी क्षेत्र के नगला एन्कलेव में कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष बलजीत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा भाईचारे, विकास और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य करती रही है और कांग्रेस आपके द्वार अभियान का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी की समस्याएं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार जनता के साथ खड़ी है। कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार यादव ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि जनता और पार्टी के बीच संवाद मजबूत हो सके। इस अवसर पर वेद प्रकाश यादव, प्रवीण शर्मा, राजकुमार यादव, योगेश तंवर, एन. के. शर्मा, एडवोकेट प्रशांत कौशिक, प्रेम यादव, मानसिंह, शिव कुमार शर्मा, आकाश शमी, प्रमोद कुमार, विमलेश देवी, जुबैर खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

