फरीदाबाद : हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाता रहेगा। ऋषिकेश में हुए लिफ्ट हादसे में घायल पत्रकार साथी जयप्रकाश भाटी को क्लब की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
क्लब के प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। फरीदाबाद शहर के पत्रकार जो की यात्रा पर गए थे उनके साथ ऋषिकेश में लिफ्ट टूट जाने से जो हादसा हुआ वह वाकई में दुखद है। इस हादसे में शहर के कई पत्रकार घायल हो गए और एक पत्रकार को पर में फ्रैक्चर है। जो भी घायल साथी हैं सभी को क्लब की तरफ से मदद प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर क्लब के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब हमेशा पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ता आया है। यात्रा के दौरान जो भी घायल साथी हैं, उनको हर संभव मदद की जाएगी।
प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा ने कहा कि ऋषिकेश में होटल की लिफ्ट टूटने से जो भी साथी घायल हुए हैं, उनके साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। क्लब की तरफ से घायल पत्रकारों की पूरी मदद की जाएगी और हमने सरकार से भी घायल साथी पत्रकारो की मदद के लिय आह्वान किया है। जय प्रकाश भाटी ने संकट की घड़ी में आगे बढ़कर सहयोग करने के लिए क्लब के पदाधिकारियों का आभार जताया।


