फरीदाबाद, 12 जून। ओल्ड फरीदाबाद में वीरवार किन्नर समाज द्वारा अपनी कुल देवी, जिन्हें “मुर्गे वाली देवी” के नाम से भी जाना जाता है, की श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर किन्नर समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान किन्नर समाज की माता राखी माँ ने उपस्थित लोगों को समाज की परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं तथा कुल देवी पूजा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जहाँ पर नजफगढ़ से जस्सी महंत किन्नर भी उपस्थित थी। उन्होंने बताया कि यह पूजा किन्नर समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है।
इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न समाजसेवियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख रूप से किन्नर समाज द्वारा आयोजित कुल देवी पूजा कार्यक्रम में मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। उन्होंने किन्नर समाज की धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान, अधिकार और अवसर मिलना चाहिए।
डॉ. शर्मा ने किन्नर समाज की एकता, सामाजिक जागरूकता एवं मानव सेवा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनकी उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि समाज की मुख्यधारा में सभी वर्गों की सहभागिता और सम्मान ही एक सशक्त एवं समरस भारत की पहचान है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा एवं आप के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, दीपक बड़ोटिया, राजा पर्चा, दुर्गेश वाल्मीकि, नितिन पर्चा तथा राज पर्चा, ताहिल नम्बरदार,बिट्टू बजरंगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर किन्नर समाज के प्रति अपना समर्थन एवं सम्मान व्यक्त किया।
पूजा-अर्चना के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया तथा समाज की खुशहाली, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और इसमें बड़ी संख्या में किन्नर समाज के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।


