फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य अशोक रावल ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश में एस आई आर की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में बढ़-चढक़र हिस्सा ले ताकि किसी भी मतदाता सूची से वोट कट ना जाएं। संगठन महासचिव अशोक रावल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से आग्रह करते हुए कहा है कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची सभी बूथों पर उपलब्ध करवानी चाहिए। ताकि किसी को भी अपने परिवार के नाम ढूंढने में परेशानी ना हो। रावल ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा है कि अपने अपने बूथों पर जाकर मतदाताओं की सहायता करें। अशोक रावल तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव कालोनी के बूथों पर जाकर मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने आज सेहतपुर अगवानपुर बसन्तपुर के बूथों पर जाकर मतदाताओं से बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है एस आई आर के फार्म ठीक से भरे ताकि ग़लत ना हो ग़लती के कारण आपका नाम मतदाता सूची से बाहर हो जाएगा। उन्होंने बूथों पर बनाए गए बी एल ओ से भी आग्रह किया है कि ईमानदारी से अपनी भुमिका निभाएं।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

