NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पटना में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बक्सर में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं। राजस्थान के जयपुर में में वकील धरने पर बैठे हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों की भूख हड़ताल जारी है। यूपी के प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला। हरियाणा के चार जिलों में वकील धरने पर पहुंचे।
भोपाल। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन जारी हैं। इंदौर के टंट्या भील चौराहे पर युवा धरने पर बैठे हैं। बारिश भी इनका जोश ठंडा नहीं कर पा रही है। इनका कहना है कि परीक्षा में पारदर्शिता और पेपर लीक के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
पटना । NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में शुक्रवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बक्सर में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं।
वैशाली में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया। समस्तीपुर-मधुबनी में भी प्रदर्शन हो रहे है।जयपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध जयपुर में भी हो रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में वकील केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
छात्रों के समर्थन में विधि विभाग कांग्रेस, राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) से जुड़े वकीलों ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 से अंबेडकर सर्किल तक रहा।
वहीं, जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में स्टूडेंट्स भूख हड़ताल बैठे हैं। उनकी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है।


