राहुल गांधी ने शु्क्रवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो पोस्ट कर E20 ईंधन पर सवाल उठाए। राहुल ने करीब 53 सेकेंड का वीडियो जारी किया। वीडियो में राहुल कार की पेट्रोल टंकी खोलते नजर आए। ढक्कर उठाकर अंदर झांका और कहा कि नॉर्मली हम कहते हैं कि दाल में काला हैं लेकिन यहां पूरी दाल ही काली है। इस समय देश में करप्शन की लाइन लगी है। उनमें से एक E20 ईंधन का मामला है। हम इस मुद्दे को उठाएंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा है कि भारत का बायोफ्यूल ब्लेंडिंग प्रोग्राम बहुत अच्छा काम कर रहा है। नतीजे काफी बेहतर रहे हैं। कुछ लोग E20 को लेकर बेवजह विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
उधर भारत सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोल में मिलाया जाने वाला एथेनॉल पूरी तरह से घरेलू स्रोतों से ही लिया जा रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 6 अगस्त को जारी प्रेस नोट में कहा कि अमेरिका से बड़े पैमाने पर एथेनॉल आयात करने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत ईंधन मिश्रण कार्यक्रम के लिए अमेरिकी एथेनॉल खरीदने पर विचार कर रहा है भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं।
उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है। इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं आम आदमी पार्टी (AAP) E20 ईंधन के विरोध में देशभर में टाउन हॉल का आयोजन करेगी। पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा की कि यह अभियान 8 अगस्त से शुरू होगा। इसका मकसद वाहन मालिकों से बातचीत करना और इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं पर फीडबैक जुटाना है। पार्टी के अनुसार, यह अभियान 8 अगस्त को पश्चिम बंगाल से शुरू होगा। इसके बाद 9 अगस्त को गुजरात और हरियाणा, 11 अगस्त को तेलंगाना और 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


