जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई। 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में तेज बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका है।
मौसम विभाग (IMD) ने आज राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है।
देवली इलाके में शनिवार को तेज बारिश से पार्किंग की दीवार गिर गई। इसके मलबे में आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
यूपी में 25 दिनों से जारी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। 50-60 छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया।
असम के लहरीजन में लगातार बारिश के बाद जलस्तर अचानक बढ़ने से रेलवे गेट के पास की सड़क पानी में डूब गई। इस कारण गाड़ियों और पैदल चलने वालों की आवाजाही बाधित हुई।
दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के प्रियंका कैंप में 18 साल का लड़का नाले के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद से उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की टीम लड़के को खोजने में लगी है।
दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के प्रियंका कैंप में 18 साल का लड़का नाले के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद से उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की टीम लड़के को खोजने में लगी है।


