फरीदाबाद / शिव कांवड सेवा शिविर का दसवाँ आयोजन समाज सेवी रामवीर भडाना व बीरपाल भडाना की तरफ़ से खेड़ी पुल पर किया जा रहा हैं। जिसमें सभी शिव भक्तों व कांवड़ियों की रुकने की व्यवस्था की गई है।जिसमें सभी भक्तों के लिए देसी घी से सभी व्यंजन बनाए जा रहे है।
इस मौके पर स समाज सेवी रामवीर भडाना ने कहा वो हर साल शिव कांवड सेवा शिविर खेड़ी पुल हर साल लगाते है जिसमें हमारा व हम से जुड़े लोग परिवार शिव कांवड़ियों की सेवा करते हैं।सभी शिव कांवड़ियों के रुकने की व्यवस्था वाटर प्रूफ टेनट लगाकर जाती की जा रही हैं। जिस की वजह से कोई भी बारिश मे भीगने ना पाये और सभी शिव कांवड़ियों के लिए डाक्टर की व्यवस्था की गई जिससे कोई भी कांवड़ियों के बीमारी का सामना ना करना पड़े।
इस मौके पर शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट, श्याम चन्दीला,रतन सिंह चन्दाीला एडवोकेट,शादी चन्दीला ,महेन्द्र,सुनील,देवराज सिंह चौहान वे अन्य लोग थे।


