फरीदाबाद / फरीदाबाद में समाजसेवा की अग्रणी संस्था शरद फाउंडेशन द्वारा 79 वां स्वतंत्रता दिवस
समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया एवं तिरंगा फहराया गया।
आज स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर शरद फाउंडेशन के सभी सदस्यों एवं संस्था में पढ़ रहे छोटे छोटे बच्चों ने इस अवसर पर अलग अलग रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की एवं संस्था के गणित शिक्षक राजीव शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया।
आपको बता दीं शरद फाउंडेशन विगत 16 वर्षों से समाजसेवा के अनेक क्षेत्रों में कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है।
संस्था की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी देशवासियों को आज़ादी के महत्व को समझना चाहिए एवं देश के विकास में हर देशवासी को अपना सकरात्मक सहयोग देना चाहिए।


