फरीदाबाद: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एनआईटी-3, फरीदाबाद में आयोजित सप्ताहव्यापी योग शिविर का आज 31 कुंडीय यज्ञ हवन एवं भव्य समापन समारोह के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मरीजों के परिजनों, सामाजिक संस्थाओं तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आज के कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र गुरबाणी के पाठ एवं दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन स्मरण के साथ हुआ। इस आध्यात्मिक वातावरण ने पूरे आयोजन को श्रद्धा, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के त्याग, साहस, सेवा, समानता एवं मानवता के आदर्शों को स्मरण करते हुए सभी ने समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरणा ली। इस सप्ताहव्यापी योग शिविर का उद्देश्य योग, प्राणायाम एवं भारतीय जीवनशैली के माध्यम से समाज में स्वस्थ शरीर, शांत मन और स्वस्थ समाज का संदेश पहुंचाना था।
पूरे सप्ताह प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे योगाभ्यास कराया गया, जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मरीजों के परिजनों तथा शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ईएसआईसी प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान
इस सफल आयोजन के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद के डीन प्रोफेसर डॉ. कालिदास चव्हाण का विशेष आभार व्यक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से चिकित्सा संस्थान में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को नई दिशा मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संदीप, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (DMS), अस्पताल प्रशासन, समस्त विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन एवं समन्वय में डॉ. हेमंत अत्री, सर्जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता, की विशेष भूमिका रही। उन्होंने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली के वातावरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए।
–
पतंजलि परिवार एवं योगाचार्य का विशेष आभार
इस योग शिविर को सफल बनाने में पतंजलि परिवार फरीदाबाद का विशेष योगदान रहा। श्री अंकुर जी एवं पतंजलि परिवार के समस्त सदस्यों ने पूरे आयोजन में समर्पण एवं सेवाभाव के साथ सहयोग किया।
साथ ही, योगाचार्य श्री जयपाल शास्त्री एवं उनकी समस्त टीम का हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने पूरे सप्ताह प्रतिदिन प्रातः योगाभ्यास, प्राणायाम एवं योग शिक्षा के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को लाभान्वित किया।
-गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी सहभागिता
योग शिविर के विभिन्न दिनों में फरीदाबाद के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रमुख अतिथियों एवं सहयोगियों में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी , पार्षद मनोज नासवा , शिक्षाविद्द जगदीश चौधरी , राजेश चेची — डीएसपी हरियाणा पुलिस, वीरेंद्र बलहारा , सतेंद्र सोरोत , संगीता नेगी , दीपक यादव , एडवोकेट मनमीत कौर , डॉ. राजीव गम्बर , पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा , ज्योति सिलानी , कुलदीप सहानी , अनुराग गर्ग , दिनेश नागर, मनिंदर सलूजा ,समाजसेवी चांदनी आजाद अली , समाजसेवी गौरव भारद्वाज , सरदार विक्की सलूजा , सरदार मोंटी , अंकुर जी, सरदार गुरमीत सिंह देओल जी, योगाचार्य राजेंद्र भाटी , जिला लोक संपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल , पत्रकार राजपूत , पत्रकार धनंजय जी, समाजसेवी एवं पत्रकार दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
समापन समारोह में 31 कुंडीय यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रकल्याण की कामना की गई।
सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ किया गया। इस अवसर पर जगदीश चौधरी जी एवं उनके परिवार तथा सतेंद्र सोरोत जी एवं उनके परिवार द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सरदार गुरमीत सिंह देओल का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए दो पौधे उपलब्ध कराए।
योग, यज्ञ और वृक्षारोपण के माध्यम से कार्यक्रम ने यह सुंदर संदेश दिया कि स्वस्थ व्यक्ति के साथ-साथ स्वस्थ पर्यावरण भी स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के लिए आवश्यक है।
डॉ. हेमंत अत्री ने इस अवसर पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सभी सहयोगियों का विशेष धन्यवाद किया।
उन्होंने विशेष रूप से अपने स्टाफ, केयरटेकर, हाउसकीपिंग टीम तथा सुरक्षा कर्मचारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरे शिविर के दौरान व्यवस्था, स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा एवं प्रतिभागियों की सुविधा सुनिश्चित करने में दिन-रात सहयोग किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता के पीछे पर्दे के पीछे काम करने वाले कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद में आयोजित यह योग शिविर चिकित्सा सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, आध्यात्मिकता, योग, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना।
डॉ. हेमंत अत्री ने अपने कहा कि इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सामाजिक समरसता का माध्यम है।
“योग अपनाएं, निरोग रहें — स्वस्थ शरीर, शांत मन और स्वस्थ समाज का निर्माण करें।”
उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आभार प्रकट करते हुए बोला कि आप सभी के सहयोग, समर्पण एवं सेवाभाव से यह आयोजन सफल हुआ।


