बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बिहार सरकार के मुताबिक, राज्य का करीब 68.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी लगभग 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित है। राज्य के 38 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में आने वाले माने जाते हैं। सरकार हर साल बाढ़ से निपटने और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कामों पर करीब ₹6.4 हजार करोड़ खर्च करती है।
वहीं, बिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। राज्य की प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं।
यूपी में आज सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य में नदियां अब भी उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है।
मध्य प्रदेश से शनिवार को मानसून पूरी तरह विदा हो गया। इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले करीब 10 दिन पहले लौटा। यह 24 जून को आया था।
राजस्थान में अक्टूबर में भी दिन के समय तेज गर्मी है। पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों में है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में दर्ज हुआ।यूपी में आज यानी शनिवार सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि बारिश तो थम गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं।


