फरीदाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में देशभर के कोने-कोने से युवाओं का जत्था पहुंचा था। फरीदाबाद से इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी ने अपने साथियों सहित भाग लिया और ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पुरजोर तरीके से आवाज उठाई। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेसियों को उदेडऩे का काम किया, परंतु युवा नेता गौरव चौधरी ने जज्बा दिखाते हुए न केवल प्रदर्शन में पूरी सक्रियता से भागेदारी निभाई बल्कि गिरफ्तारी भी दी। गौरव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन की आवाज को बुलंद कर रही है और जब तक ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक कांग्रेसियों का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से युवा कांग्रेसी नेता चंचल तंवर, मोहित, विवेक, पीयूष आदि मौजूद रहे।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

