कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR हेड के साथ रोमांस करते दिखाई देने वाले टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन ने इस्तीफा दे दिया है। बायरन का HR हेड क्रिस्टिन कैबोट के साथ वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी से शनिवार को उन्हें छुट्टी पर भेज दिया था।
एंडी बायरन की जगह कंपनी के को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पीट डेजॉय को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है। टेक कंपनी ने इस मामले में पूर्व CEO और HR (कैबोट) के बीच अफेयर की जांच भी शुरू कर दी है। कंपनी ने 19 जुलाई को अपने X हैंडल पर यह अपडेट शेयर किया है।
एस्ट्रोनॉमर क्या है और यह क्या करती है?
एस्ट्रोनॉमर एक टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह अपाचे एयरफ्लो पर बेस्ड एक डेटा ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म है। कंपनी संस्थानों को डेटा प्रोसेसिंग, वर्कफ्लो मैनेजमेंट और डेटा एनालिटिक्स का काम करने में मदद करती है।
डेटा प्रोसेसिंग और एनालिटिक्स- यह कंपनी डेटा पाइपलाइन को डिजाइन, मैनेज और स्केल करने में मदद करती है, जिससे डेटा प्रोसेसिंग तेज और सटीक होती है। यह डेटा की मदद से फैसले लेने में मदद करती है।
क्या है पूरा मामला?
18 जुलाई को मशहूर रॉक बैंड कोल्डप्ले के बोस्टन में आयोजित ‘म्यूजिक ऑफ द स्फियर्स वर्ल्ड टूर’ कॉन्सर्ट में टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन और उनकी कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर क्रिस्टिन कैबोट का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए।


