फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) के प्रांगण में एंटी रैगिंग दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने अपने संबोधन में कहा कि रैगिंग घोर अपराध व अभिशाप है, आएँ इसे जड़ से मिटाएँ। उन्होंने एंटी रैगिंग कमेटी के पदाधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग के कानूनी व सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किए।
एंटी रैगिंग कमेटी के प्रभारी डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि यद्यपि कि आई एम टी संस्थान परिसर ऐसे गैर-कानूनी व असामाजिक परम्परा से मुक्त है फिर भी सरकारी प्रावधानों के अनुरूप 12 अगस्त से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह के रूप मनाया जाएगा साथ ही गठित विभिन्न कमेटियां आगे भी तत्परता से क्रियाशील रहेगी।
संस्थान की उप प्राचार्या डॉ. पारुल खन्ना ने एंटी रैगिंग का शपथ दिलाकर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को रैगिंग के प्रति सचेष्ट किया। इस अवसर पर एंटी रैगिंग कमेटी के पदाधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी तथा वरिष्ठ छात्र-छात्राएँ विशेष रूप से उपस्थित हुए।


