Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब फरीदाबाद शहर में घरेलू गैस सप्लाई व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को फरीदाबाद व बल्लभगढ़ की अधिकतर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी हुई नजर आई। उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग नही कर पा रहे है। जिसके चलते भारी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंच रहे है।  दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों को सिलेंडर नही मिल रहा है। इसके अलावा लोगों को सिलेंडर बुकिंग के लिए 4 दिन ज्यादा इंतजार करना होगा, क्योंकि गैस एजेंसियों ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ा दिया…

Read More

फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में स्थित मशहूर हेलमेट निर्माता स्टड्स कंपनी में बुधवार को सैकड़ों कर्मचारी काम बंद कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का विरोध कंपनी के लाइन सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश पाल (42) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था। मुकेश पिछले करीब 18 साल से कंपनी में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात नाइट ड्यूटी के…

Read More

यूपी ATS ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय नौसेना यानी नेवी में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था। आरोपी ने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजी हैं। ATS ने मंगलवार को आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी को आगरा में उसके गांव कागारौल थाने के गांव चीतपुर से दबोचा है। उसकी 22 दिन पहले ही शादी हुई थी। वह हनीमून मनाने दुबई गया था। 3 दिन पहले ही वहां से लौटा था। लांस नायक ने अपने बैंक खाते से ISI एजेंट…

Read More

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर लंबी लाइनें लगी हैं। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक से होटलों और रेस्टोरेंट्स में खाना नहीं बन पा रहा है। वहीं, LPG सिलेंडर की किल्लत के चलते अयोध्या में राम रसोई को बंद कर दिया गया है। 8 साल में पहला मौका है जब राम रसोई बंद की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट की वकीलों की कैंटीन में भी LPG गैस सिलेंडर न…

Read More

PM नरेंद्र मोदी बुधवार को केरलम (केरल) दौरे पर हैं। उन्होंने एर्नाकुलम के कोच्चि में ₹10,800 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद NDA की एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा सांसद राहुल गांधी की आलोचना की। प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस के युवराज को यह नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कमाल कर रहे हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि केरल के युवाओं ने ड्रोन विकसित करने के लिए स्टार्टअप शुरू किए हैं। जो व्यक्ति अपने छोटे दायरे में सिमटा हो, उसे देश का विकास कभी नहीं दिखेगा। PM…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की मंजूरी दे दी। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। देश में इस तरह का यह पहला मामला है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने एम्स (AIIMS) को निर्देश दिया कि हरीश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। यह प्रोसेस इस तरह से की जानी चाहिए कि मरीज की गरिमा बनी रहे। पैसिव यूथेनेशिया का मतलब होता…

Read More

फरीदाबाद। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 62 कल्याण प्रॉपर्टी के पास विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने 350-500 गज और हाउसिंग बोर्ड की सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोडऩे के लिए डाली जा रही नई सीवर लाइन का मुहूर्त एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर पर पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद किरण बाला ,जेपी मास्टर,लोकेश गांधी सहित सेक्टरों के गणमान्य लोग मौजूद थे। भाजपा नेता टिपरचंद ने कहा की सेक्टर 62 और इसके आसपास के इलाके में अब कोई बड़ा मेजर कार्य  बकाया नहीं है ,बाकी कोई भी समस्या यदि सेक्टर वासी और यहां…

Read More

फरीदाबाद । मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत पल्ला-सेहतपुर क्षेत्र में प्रस्तावित शहरी स्वास्थ्य केंद्र (UHC) में 50 बेड अस्पताल निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में आज उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, पशुपालन विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक में प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र के लिए मार्ग की चौड़ाई, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा मानकों तथा आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीसी आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश…

Read More

फरीदाबाद। निगम आयुक्त (कमिश्नर) धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा शहरवासियों के लिए फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 14 व 15 मार्च 2026 को टाउन पार्क सेक्टर 12 फरीदाबाद में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल में शहरवासियों और पर्यटकों के लिए फूलों की भव्य सजावट (ग्रैंड फ्लोरल डिस्प्ले), आकर्षक प्रदर्शनी, वर्कशॉप, विभिन्न स्टॉल तथा फ्लोरल एग्जीबिट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। नगर…

Read More

फरीदाबाद । सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के चुनाव आगामी 18 मार्च, 2026 को प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक हरियाणा राज्य में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में बार काउंसिल चुनाव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, चुनाव शाखा तथा बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डीसी आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए गए कि चुनाव प्रक्रिया…

Read More