Author: Samachar Ambar

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने रायबरेली दौरे पर हैं। उन्होंने कहा- नरेंद्र मोदी सारा पावर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर उनका अपमान किया है। मगर मुख्य बात नाम बदलने की नहीं है। हमारी गरीब जनता को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है। एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं, दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी देश का पूरा धन खींचकर अंबानी और अडाणी के हाथों में दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने का आंदोलन कर रही…

Read More

असम के कोकराझार में बोडो समुदाय और आदिवासियों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद दोनों समुदायों ने घरों और करिगांव पुलिस चौकी में आग लगा दी। भीड़ ने टायरों में आग लगाकर करिगांव के पास नेशनल हाइवे जाम कर दिया। कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अगले आदेश तक इंटरनेट पर भी रोक लगा दी है। दरअसल, सोमवार रात करिगांव चौकी के पास मानसिंह रोड पर एक गाड़ी ने दो आदिवासी समुदाय के लोगों को टक्कर मार दी थी। कार में बोडो समुदाय के तीन…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आवारा कुत्तों के हमलों पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा, ‘आवारा कुत्तों के किसी हमले में चोट या मौत होती है, तो नगर निकाय के साथ ही डॉग फीडर्स की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।’ कोर्ट ने कहा- पिछली सुनवाई की टिप्पणियों को मजाक समझना गलत होगा। हम गंभीर हैं। कोर्ट जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेगा क्योंकि मौजूदा व्यवस्था में स्थानीय प्रशासन की विफलता सामने आई है। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने कहा- कोर्ट निजी पक्षों की दलीलें पूरी करके आज ही…

Read More

नितिन नबीन मंगलवार को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का ऐलान किया गया। वे 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। सोमवार को फुल टाइम अध्यक्ष पद के लिए इकलौता नामांकन आने पर वे निर्विरोध चुने गए। कार्यक्रम में PM मोदी ने उन्हें माला पहनाई, फिर 55 मिनट के भाषण में कहा, ‘मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।’ बतौर अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहले भाषण में कहा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक…

Read More

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी पॉकेट ए और सी और इको क्लब एनजीओ के सहयोग से एरोबिन्स की स्थापना एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल शहर को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. एन. सी. वाधवा, सर्वोदय हॉस्पिटल्स प्रबंध निदेशक डॉ. अंशु गुप्ता, आईईसी एक्सपर्ट एवं जिला…

Read More

फरीदाबाद। अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के छात्र अपनी प्रतिभा का लोहा इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में साबित करेंगे। 3 से 7 फरवरी  को अंबाला की महर्षि मारकंड़ेश्वर यूनिवर्सिटी में आयोजित हो रहे नॉर्थ सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में अग्रवाल महाविद्यालय की प्रतिभागिता बढ़ चढक़र रहेगी। थिएटर का पूरा सेक्शन जिसमें वन एक्ट प्ले हिन्दी, स्किट, माइम और मिमिक्री की प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर हिस्सा लेंगे। अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता और महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी ने छात्रों की तैयारी और अभ्यास का जायजा…

Read More

फरीदाबाद। नववर्ष के पावन अवसर पर मानव जीवन में स्थायी, सकारात्मक और भाव स्वभाव परिवर्तन का संदेश देते हुए सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.), फरीदाबाद द्वारा 18 जनवरी 2026 को सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में भाव : स्वभाव परिवर्तन क्रांतिज्ज् कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में सतयुग दर्शन ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित सभी संस्थानों—सतयुग दर्शन विद्यालय, सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र, सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च में अध्ययनरत विद्यार्थियों व उनके अभिभावक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रस्तुत विचारों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से यह…

Read More

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की निगम सदन बैठक आज महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी वार्डों के पार्षदों ने सहभागिता की।  बैठक में महापौर के पहुंचने पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा सहित अन्य वरिष्ठ निगम अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। निगम सदन की बैठक में पहुंचे सभी सम्मानित पार्षदगण का निगम सचिव डॉ विजयपाल यादव ने स्वागत किया। बैठक में महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने पार्षद को अपने अपने वार्ड की समस्याओं को रखने के लिए अनुमति देते हुए बैठक की शुरुआत की। सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। उसे उन्नाव रेप पीड़ित के पिता की पुलिस हिरासत में मौत मामले में ट्रायल कोर्ट ने 10 साल के कठोर कारावास और 10 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की हिरासत में मौत के मामले में कोई नरमी नहीं बरती जा सकती। सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर और पांच अन्य लोगों को भी 10 साल की जेल की सजा दी गई थी। इसी फैसले के खिलाफ सेंगर ने…

Read More

राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि RSS और BJP चाहती है कि जनता सवाल न करें और चुप रहें, ताकि यह कुछ बिजनेसमैन के हाथों देश को बेच सकें। राहुल केरल के कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। कांग्रेस ही संविधान को बचा सकती है। उन्होंने कहा, राहुल ने कहा कि RSS और BJP सत्ता को अपने पास ही रखना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस सत्ता को नीचले स्तर तक पहुंचाने में भरोसा रखती है और गांव-कस्बों में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है। दिल्ली में…

Read More