फरीदाबाद। फरीदाबाद के रेडिसन ब्लू होटल में चहल कंप्यूटर कंपनी और गूगल इंडिया के सहयोग से द एसएमबी सर्कल नामक विशेष उद्योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे और मध्यम व्यवसायों को आधुनिक क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीकों के माध्यम से सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यवसाय मालिक, कंपनी निदेशक और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म और क्लाउड आधारित समाधान व्यवसायों की कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन तकनीकों से कंपनियों में बेहतर तालमेल,…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को दौलत कॉलोनी में बन रही नई आरएमसी सडक़ और नालियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने शिव सैनी धर्मशाला के पास एक सुंदर और व्यवस्थित चौराहा विकसित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने दौलत कॉलोनी से मोहना रोड की एंट्री को आकर्षक और सुगम बनाने की बात कही, ताकि यह मार्ग आसपास के सेक्टरों के लिए एक प्रमुख प्रवेश मार्ग…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू हो गई। यह सभा RSS की सर्वोच्च निर्णायक इकाई है और पानीपत में इसकी ये मीटिंग 3 दिन चलेगी। RSS प्रमुख मोहन भागवत इसके लिए सात दिन पहले ही पानीपत में बने संघ के सेंटर पहुंच गए और तब से यहीं मौजूद हैं। संघ को नया रूप देने की चर्चाओं के बीच यह सभा बेहद अहम मानी जा रही है। गृह संपर्क पर प्रस्तुत रिपोर्ट में आरएसएस ने दावा किया कि केरल में एक लाख से अधिक मुस्लिम व ईसाई परिवारों से संपर्क किया…
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य घरेलू एयरलाइंस के मुकाबले सबसे कम है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में लिखित जवाब में दी। दरअसल एक विमान दिन-भर में कई उड़ानें करता है और पायलटों को आराम भी देना होता है, इसलिए एक विमान के लिए कई पायलट होते हैं। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा अनुपात स्पाइसजेट में है। यहां हर एयरक्राफ्ट के लिए 9.4 पायलट का रेश्यो है। इसके बाद अकासा एयर…
संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज के 5वें दिन, शुक्रवार को भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में हंगामे का कारण पहले 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद दूसरी बार 2 बजे तक फिर से कार्यवाही स्थगित की गई। 2 बजे शुरू हुई कार्यवाही भी केवल 1 घंटा चली। इसके बाद लोकसभा को 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान…
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को देशभर में महिला छात्रों और कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स में पेड लीव देने की मांग वाली याचिका खारिज हो गई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया और कहा कि इस मामले को लेकर खुद कोई महिला कोर्ट में नहीं आई है। पेड मेंस्ट्रुअल लीव की याचिका लेकर शैलेंद्र मणि तीसरी बार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। पहली याचिका का निपटारा फरवरी 2023 में किया गया था, जिसमें याचिकाकर्ता को केंद्रीय महिला एवं बाल मंत्रालय के समक्ष अपना पक्ष रखने की अनुमति दी गई थी। 2024 में याचिकाकर्ता ने फिर कोर्ट में याचिका…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और ईरान की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद किए जाने के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर दबाव बढ़ने के बीच भारत सरकार ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अवग-अलग मंत्रालयों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सरकार ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से LPG हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सरकार ने बताया कि ईरान जंग के कारण देश में गैस बुकिंग की संख्या में लगभग 20 लाख की बढ़ोतरी हुई है। सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय…
फरीदाबाद। जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी की जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गुरुवार को फरीदाबाद में पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी तथा एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश किए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा आवश्यक पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता लगातार बनी रहे। जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले में पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी एवं एलपीजी की उपलब्धता पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम) फरीदाबाद को…
फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मुबारिक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का करीब तीन लाख रुपये का बिजली बिल आया हुआ था। बिल को कम करने के बदले आरोपित सीए मुबारिक ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। बुधवार देर रात सेक्टर-55 में शिकायतकर्ता से 15 हजार…
फरीदाबाद। बिजली क्षेत्र के निजीकरण का रास्ता खोलने वाले प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में नेशनल कन्वेंशन का आयोजन किया गया, जिसमें बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को सात प्रमुख राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) के बैनर तले आयोजित इस कन्वेंशन में सात राजनीतिक दलों के 11 मौजूदा तथा दो पूर्व लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने भाग लेकर बिल का खुलकर विरोध किया। कन्वेंशन की शुरुआत में एनसीसीओईईई के संयोजक एवं ईईएफआई के जनरल सेक्रेटरी…

