फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा-सत्र के चालू बजट-सत्र में पृथला क्षेत्र में शिक्षा का मुद्दा बुलंद आवाज में उठाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के समक्ष जनौली गांव में बंद पडी डाइट का मुद्दा उठाते हुए यहां इंटीग्रेटिड टीचर एज्यूकेशन प्रोग्राम(आईटीईपी) शुरू किए जाने की मांग की। उन्होंने सरकार को याद दिलाया कि जब हरियाणा के 3 अन्य जिलो में इसी तरह की बंद हुई डाईट के स्थान पर आईटीईपी शुरू की जा सकती है तो फिर उनके गांव जनौली के साथ भेदभाव क्यों? मौजूदा विधायक रघुबीर तेवतिया…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तर पर आयोजित बैठक के दौरान निगम के विभिन्न परिचालन एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। फरीदाबाद उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की उपस्थिति में बैठक में राजस्व सुधार, उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। मंगलवार को आयोजित बैठक में विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बिलिंग दक्षता, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन हानियां, एटी एंड सी हानियां तथा आरआईबी की स्थिति, बकाया राशि की वसूली, विशेषकर डिस्कनेक्ट किए गए उपभोक्ताओं से रिकवरी की प्रगति, पीडीसीओ…
फरीदाबाद। कालका स्टील कंपनी में 16 फरवरी को हुए भीषण अग्निकांड व विस्फोट में मृतकों की संख्या 6 पहुंच गई है। जिसमें दो अग्निशमन के कर्मचारी,एक पुलिस कर्मचारी और कंपनी मालिक का बेटा तथा दो मजदूर शामिल हैं। जिसको लेकर कर्मचारियों और मजदूर संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दो अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारी व एक पुलिस कर्मचारी व अन्य मजदूरों की मृत्यु से आक्रोशित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और मजदूर संगठन सीटू ने डीसी आफिस पर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल डीसी से…
एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के बोइंग 737 प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट SG-121 ने मंगलवार सुबह 6.08 बजे दिल्ली के ही आईजीआई एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद प्लेन के इंजन-2 में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने प्लेन वापस दिल्ली की ओर मोड़ लिया। फ्लाइट की 6.49 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 150 यात्री-क्रू सवार थे। घटना पर एयरलाइन ने कहा है कि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई है। कॉकपिट में किसी तरह की आग का अलर्ट नहीं मिला था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। लंदन से हैदराबाद जा रही…
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को भारत और अन्य देशों के बीच बातचीत बढ़ाने के लिए 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स (PFG) बनाए हैं। 18वीं लोकसभा के तहत गठित ग्रुप्स में अलग-अलग पार्टियों के लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हैं। इसमें हर देश के लिए एक ग्रुप लीडर और 10 सदस्य हैं। भाजपा के सबसे ज्यादा 28 ग्रुप लीडर हैं। कांग्रेस के 9, समाजवादी पार्टी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 3-3 सांसद ग्रुप लीडर बनाए गए हैं। ग्रुप लीडर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री…
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह 9.30 बजे एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घटना के समय उसमें 5 यात्री और 2 पायलट सवार थे। इनमें 3 महिला, 3 पुरुष और एक बच्चा मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर ने सुबह 8.30 बजे पोर्ट ब्लेयर से अंडमान के मायाबंदर के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर के मायाबंदर पहुंचने के पहले ही उसमें खराबी आ गई। इसके बाद रनवे से 300 मीटर पहले ही समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग कराई गई। नागरिक उड्डयन निदेशक नितेश रावत ने बताया कि घटना में दोनों पायलट और…
AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। उन्हें आज सुबह तिलक मार्ग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी और आरोप लगाया कि चिब ही घटना के मास्टरमाइंड हैं। प्रदर्शनकारी उनके निर्देश पर भारत मंडपम में आयोजित समिट में घुसे थे। चिब ने ही उनको लॉजिस्टिक हेल्प की थी। इधर AI समिट मामले की जांच दिल्ली पुलिस की इंटर-स्टेट क्राइम ब्रांच टीम को सौंपी गई। चिब की गिरफ्तारी…
बल्लभगढ़ । अविरल–निर्मल यमुना के संकल्प के साथ निकली जल सहेलियों की ऐतिहासिक यात्रा का 27वां दिन बालाजी कॉलेज , बल्लभगढ़ (हरियाणा) से प्रारंभ हुआ। बालाजी कॉलेज बल्लभगढ़ के निदेशक डॉ जगदीश चौधरी की अध्यक्षता में “ जल संवाद: यमुना विशेष “ का आयोजन किया गया ।इसमें जे एन यू के प्रो प्रवीण झा, तरुण भारत संघ की उपाध्यक्ष इंदिरा खुराना और जल सहेली समिति के संयोजक संजय सिंह ने यमुना की स्तिथि, चुनौती और समाधान स्पष्ट किया । इस अवसर पर जल सहेलियों ने जल गीत गाए । इसमें सैंकड़ों जल सहेलियों के साथ पर्यावरण कार्यकर्ता भी जुटे ।…
पीएम नरेंद्र मोदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। इसमें कुल 12,236 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में तीन रेल प्रोजेक्ट समेत कुल 8 फैसले लिए हैं। बैठक में पावर सेक्टर में सुधारों पर पॉलिसी से जुड़े फैसले हुए और केरल सरकार के राज्य का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। कैबिनेट ने तीन नए रेल प्रोजेक्ट के तहत गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के डबलिंग, गम्हरिया-चांडिल और पुनारख-किऊल के बीच…
फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही व मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। भूपानी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने 22 फरवरी को अपनी पत्नी सुषमा को भारत कॉलोनी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। अस्पताल में मौजूद डॉ. अजय ने उन्हें सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) का भरोसा…

