असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजेगी। असम कैबिनेट ने शनिवार को यह फैसला लिया। जिसके बारे में रविवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI/वीजा रद्द करने की मांग भी करेगी क्योंकि उनकी मौजूदगी भारत के लिए नुकसानदायक है। असम CM का आरोप है कांग्रेस सांसद गौरव और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर…
Author: Samachar Ambar
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि यदि संघ उनसे पद छोड़ने को कहेगा, तो वे तुरंत ऐसा करेंगे। आमतौर पर 75 साल की उम्र के बाद किसी पद पर नहीं रहने की परंपरा की बात कही जाती है। RSS प्रमुख ने कहा कि सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है। वही सरसंघचालक (RSS प्रमुख) बनता है। भागवत रविवार को मुंबई में RSS के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीर सावरकर को भारत…
फरीदाबने / इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद ने आज गीता भवन, सेक्टर 37 में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 ‘इवॉल्व’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा प्रदान करना था। आज के समाज में बच्चे तनाव, अवसाद और प्रतिस्पर्धा के कारण पीड़ित हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवद गीता और श्रीमद भागवतम की शिक्षाओं के आधार पर बच्चों को समर्थन देने का प्रयास किया गया। बच्चों को आध्यात्मिक पुस्तकें दी गईं और इन पुस्तकों के आधार पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 107 स्कूलों के 50,000 छात्रों ने भाग लिया और 1 लाख…
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक खेत में प्राइवेट ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। जमीन पर गिरने से पहले ही दोनों पायलट ने इजेक्ट कर लिया। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना बालेश्वर क्षेत्र मंगलुरु गांव में हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि यह रेड बर्ड एविएशन का एक प्राइवेट ट्रेनी एयरक्राफ्ट है। जो कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्लेन के इंजन में टेक्निकल खराबी आई थी। विमान के मुख्य पायलट कैप्टन कुणाल…
फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले फरीदाबाद में विरासत द हेरिटेज विलेज द्वारा स्थापित किए गए हरियाणा के ‘अपणा घर’ में हरियाणवी पगड़ी पर्यटकों के लिए पहली पसंद बनी हुई है। यहां पर पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचाओ के माध्यम से अब तक हजारो लोग हरियाणवी पगड़ी बंधवा चुके हैं। विरासत के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणवी पगड़ी हरियाणा की आन-बान एवं शान का प्रतीक है। सन् 2016 से ‘अपणा घर’ के माध्यम से हरियाणा की लोक संस्कृति को लाखो लोगों तक पहुंचाया जा सका है। उन्होंने कहा कि मेले में जो भी मुख्य मेहमान आता है उसका स्वागत…
फरीदाबाद । सेक्टर-16, ओल्ड फरीदाबाद स्थित राज्य कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में शनिवार को सेक्टर-16 मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन श्री सुभाष आहूजा जी एवं वाइस चेयरमैन श्री सोनू शर्मा जी का विधिवत पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा सरकार ने अपने कर कमलों द्वारा दोनों पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उपस्थित व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन केवल पदाधिकारी नहीं होते, बल्कि वे ओल्ड फरीदाबाद के व्यापारियों के सच्चे प्रतिनिधि उनकी आवाज़ और उनकी…
फरीदाबाद । सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता की अलख भी जगाई जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को हरियाणा मानव अधिकार आयोग द्वारा मेलेे की छोटी चौपाल पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लघु नाटक से दी मानव अधिकारों की जानकारी : आयोग के कलाकारों द्वारा छोटी चौपाल पर एक प्रभावशाली लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से पर्यटकों को मानव अधिकारों के हनन, सामान्य नागरिक के अधिकारों और किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध आयोग से मदद लेने की प्रक्रिया को…
फरीदाबाद । अगर आप फेमस टीवी शो दि जंगल बुक के रोमांचक संसार को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस बार फरीदाबाद में आयोजित किया जा रहा सूरजकुंड मेला आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। स्टॉल नंबर 1143 पर आते ही आपको ऐसा लगेगा जैसे आप सीधे घने जंगल में प्रवेश कर गए हों। यहां बघीरा की शान, शेर खान की दहाड़ और जंगल के अन्य प्रसिद्ध पात्रों की झलक खिलौनों के रूप में देखने को मिलेगी। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी के लिए यह अनुभव बेहद खास और यादगार साबित होगा। सूरजकुंड की अरावली…
फरीदाबाद । फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में देशभर से आए शिल्पकार अपनी पारंपरिक और विशिष्ट कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कड़ी में थीम स्टेट उत्तर प्रदेश के महोबा से आए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार मनमोहन सोनी अपनी उत्कृष्ट पीतल धातु से निर्मित मूर्ति कला के साथ मेले में सहभागिता कर रहे हैं। मनमोहन सोनी द्वारा पीतल से तैयार की गई कलाकृतियों में अष्टलक्ष्मी कलश, श्री कृष्ण मूर्ति, नटराज मूर्ति, पक्षी के आकार में बनी सुरमेदानी सहित सैकड़ों आकर्षक कलात्मक वस्तुएं शामिल हैं, जो दर्शकों और खरीदारों को खासा आकर्षित कर रही हैं।…
फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड में 15 फरवरी तक चलने वाले 39 वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में शिल्प देश विदेश से आये हजारों कारीगरों की कला व संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है। सूरजकुंड का यह मेला न केवल संस्कृति, हस्तशिल्प और स्वाद के रंगों से सराबोर हो रहा है, बल्कि यहां प्रतिदिन मशहूर कलाकारों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे है। इसी कड़ी में सास्कृतिक संध्या में रविवार को महा स्टेज पर पंजाब के विख्यात गायक गुरदास मान अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे। वही सोमवार को पद्मश्री गायक कैलाश खेर अपने बैंड…

