Author: Samachar Ambar

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर का शिलान्यास किया। करीब 18 एकड़ जमीन पर तैयार हो रहा यह मंदिर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से ही जाना जाएगा। कार्यक्रम में साधु-संत भी शामिल हुए। बीते 30 दिसंबर को कोलकाता के न्यू टाउन में ममता बनर्जी ने दुर्गा आंगन नाम के एक बड़े दुर्गा मंदिर की नींव रखी थी। इस दौरान उन्होंने भाषण में इस मंदिर का जिक्र करते हुए कहा था कि मंदिर के निर्माण के लिए जरूरी धनराशि जुटा ली गई है। मंदिर के निर्माण से सिलीगुड़ी में पर्यटन को…

Read More

गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्र सरकार सालों से चले आ रहे VIP कल्चर को खत्म करने जा रही है। परेड देखने के लिए आए मेहमानों की कुर्सियों पर अब VVIP, VIP और डिग्निटी नहीं लिखा होगा। इसकी जगह नदियों के नामों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए गैलरी का नाम संगीत वाद्ययंत्रों के नाम पर रखा है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से आम आदमी और वीआईपी के बीच अंतर कम होगा। भारतीय संस्कृति, विरासत और समानता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही…

Read More

भाजपा को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया। इसके मुताबिक 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा। 20 जनवरी को नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा। अभी नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी उन्हें ही निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती है। न्यूज एजेंसी ANI ने 13 जनवरी को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन भरेंगे। नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया…

Read More

मुंबई के इतिहास में पहली बार भाजपा का मेयर हो सकता है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव रिजल्ट में भाजपा गठबंधन को कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर बढ़त हासिल है। जिसमें से भाजपा 90, शिवसेना शिंदे 28 सीटों पर आगे चल रही है। आजादी के बाद 77 सालों से मुंबई नगर निगम पर कांग्रेस और शिवसेना का ही कब्जा रहा है। 1947 से 1967 तक यानी 20 साल तक कांग्रेस का मेयर रहा। वहीं 1992 से लेकर 2022 यानी 30 सालों तक मेयर की कुर्सी पर शिवसेना काबिज रही। भाजपा 45 साल के इतिहास में पहली बार मुंबई…

Read More

फरीदाबाद। आगामी 17 जनवरी को मोहना अनाजमंडी में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में इनेलो के जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने आज सेक्टर-11 स्थित जिला इनेलो कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और युवा सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श कर उन्हें जिम्मेवारियां सौंपी। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने कहा कि मोहना मंडी में आयोजित होने वाले इनेलो युवा सम्मेलन में न केवल फरीदाबाद बल्कि समूचे हरियाणा से युवा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे। सम्मेलन को युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी…

Read More

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री के शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में आज वीरवार को फरीदाबाद में विभिन्न महत्वपूर्ण शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) सहित विभिन्न संबंधित विभागों एवं क्रियान्वयन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य फरीदाबाद में चल रही एवं प्रस्तावित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में एफएमडीए द्वारा प्रस्तावित 5 नए रैनी वेल के क्लस्टर का निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद परिसर में 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (CSPOC) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। पिछले कुछ सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकले हैं। पीएम मोदी ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत में UPI दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है। दुनिया का नंबर-2 स्टील प्रोड्यूसर है। दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट है। दुनिया का चौथा सबसे बड़ा…

Read More

हैदराबाद के पुरानापुल इलाके में बुधवार रात मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। मुर्ती को नुकसान पहुंचाने और एक बैनर फाड़ने की कोशिश की गई। इसके बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पथराव, वाहन जलाने और पास की एक दरगाह को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हुईं। पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:30 बजे मंदिर में मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने और बैनर फाड़ने की कोशिश की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय लोग मंदिर के पास जुटने लगे। नारेबाजी के साथ विरोध शुरू हुआ और कुछ ही देर में भीड़…

Read More

केरल के कोल्लम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) हॉस्टल में गुरुवार को दो नाबालिग स्पोर्ट्स ट्रेनी के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्राएं स्पोर्ट्स कोचिंग ले रहीं थी और हॉस्टल में ही रह रही थीं। मृत लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की सैंड्रा (17) और तिरुवनंतपुरम जिले की वैष्णवी (15) के रूप में हुई है। सैंड्रा एथलेटिक्स की ट्रेनी थी और 12वीं में पढ़ रही थी, जबकि वैष्णवी कबड्डी खिलाड़ी थी और क्लास 10वीं की छात्रा थी। घटना से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।…

Read More

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एअर इंडिया का विमान बैगेज कंटेनर से टकरा गया। एयरलाइन ने बताया कि घने कोहरे में एयरबस A350 विमान को पार्किंग के लिए ले जाया जा रहा था, तभी यह घटना हुई। हादसे में विमान के इंजन को नुकसान पहुंचा है। विमान में सवार सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। एयरबस A350 की फ्लाइट AI101 दिल्ली से न्यूयॉर्क के बीच चलती है। ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फ्लाइट को अपना मार्ग बदलना पड़ा और वह वापस दिल्ली लौट आई थी। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। कहा कि दाहिने इंजन…

Read More