चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के नियमों में बदलाव किया है। अब पोस्टल बैलट की गिनती में अगर देरी होती है तो EVM काउंटिंग रोक दी जाएगी। साथ ही बैलट ज्यादा होने पर काउंटिंग टेबल भी बढ़ाई जाएंगी। दरअसल काउंटिंग के दिन बैलट की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होती है, जबकि EVM काउंटिंग 8:30 बजे की जाती है। अभी तक यह होता था कि कई सेंटर पर मशीन से काउंटिंग जल्दी पूरी हो जाती थी, जबकि बैलट में समय लगता था। अब चुनाव आयोग के नए नियम के अनुसार, बैलट की गिनती बाकी होने पर EVM के सेकेंड…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने बुधवार आज जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत स्थानीय बाजार का दौरा कर दुकानदारों और ग्राहकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आमजन को जीएसटी छूट के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाजार में उनके पहुंचते ही व्यापारियों और ग्राहकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जीएसटी दरों में दी गई छूट से आम जनता को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। इससे एक ओर जहां उपभोक्ताओं को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर कारोबार में भी गति आई है। उन्होंने…
श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी की ओर से सेक्टर-12 हुडा मैदान में मंगलवार से रामलीला का मंचन बड़े ही धूमधाम से शुरू हुआ। पहले दिन की लीला ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंगों से परिचित कराया। रामलीला का शुभारंभ कैलाश पर्वत के दृश्य से हुआ, जहां भगवान शिव (अंकित माखिजा) माता पार्वती (अंकिता अरोड़ा) संग विराजमान थे। इसी दौरान रावण (श्रवण चावला) पुष्पक विमान से गुजरता है और कैलाश पर्वत उठाने की कोशिश करता है। भगवान शिव उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर उसे चंद्रहास तलवार का वरदान देते हैं। इसके बाद रावण का…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ 25 सितंबर गुरुवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला से इस योजना के मोबाइल एप का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया जाएगा। फरीदाबाद में महावीर कम्युनिटी सेंटर में जिला स्तरीय और बल्लभगढ़ एमसीएफ ऑडिटोरियम में मंडल स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। एडीसी सतबीर मान ने बुधवार आज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय में जिला समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आरटीओ विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एडीसी सतबीर मान ने बताया कि…
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि भारत उभरती हुई महाशक्ति है। उसे रूस और चीन की तरह नहीं माना जा सकता। स्टब ने हेलसिंकी सिक्योरिटी फोरम 2025 की बैठक में पश्चिमी देशों को दिल्ली के साथ और गहरे संबंध बनाने के लिए कहा। स्टब ने रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने में भारत की अहम भूमिका पर भी जोर दिया। फोरम 2025 में बोलते हुए स्टब ने कहा, स्टब ने कहा है कि यूक्रेन में शांति प्रक्रिया की शुरुआत युद्धविराम से होनी चाहिए। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच…
मैं मिकोयन ग्युरेविच… आप मुझे मिग-21 नाम से जानते हैं। मैंने 1965 और 1971 की जंग लड़ी, कारगिल युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाए, लेकिन आज की टेक्नोलॉजी के हिसाब से मेरे पंख अब कमजोर हो चुके, मैं बूढ़ा हो रहा… अलविदा कहने से पहले आपसे साझा करना चाहता हूं 62 साल का सफर… बात 1962 की है, जब भारत-चीन युद्ध हुआ था। पाकिस्तान को अमेरिका से F-104 स्टार फाइटर्स मिले थे, खतरा बरकरार था। हिंदुस्तान को सुपरसोनिक फाइटर्स की जरूरत थी, जो आवाज की गति (332 मीटर प्रति सेकेंड) से तेज उड़ सकें। तब सोवियत यूनियन (अब के रूस)…
दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व चीफ स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 स्टूडेंट्स से यौन शोषण के आरोपों का बुधवार को खुलासा हुआ। छात्राएं इंस्टीट्यूट में EWS स्कॉलरशिप के तहत PGDM (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) कर रही हैं। चैतन्यानंद पर उनसे गंदी बातें करने, अश्लील मैसेज भेजने और जबरन छूने का आरोप है। चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ 4 अगस्त को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। तब वह इंस्टीट्यूट का प्रमुख था। उसे 9 अगस्त को पद से हटाकर निष्कासित किया गया था। FIR दर्ज होने के…
वोटर लिस्ट से नाम हटाने-जोड़ने के लिए अब आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इसके लिए चुनाव आयोग (EC) ने अपने पोर्टल और एप पर एक नया ‘ई-साइन’ फीचर शुरू किया है। यह दावा अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में किया गया है। इसके मुताबिक 23 सितंबर से पहले आधार वेरिफिकेशन जरूरी नहीं था। पहले चुनाव आयोग के एप और पोर्टल पर फॉर्म भरने के लिए लोग सिर्फ अपना मोबाइल नंबर और वोटर आईडी (EPIC) नंबर डालकर आवेदन कर सकते थे। उस समय यह जांच नहीं होती थी कि दी गई जानकारी सच में उसी व्यक्ति की है या नहीं। अब…
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में बुधवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। छात्रों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हो गई। छात्रों ने भाजपा ऑफिस में आग लगा दी। पुलिस पर पत्थरबाजी की, CRPF की गाड़ी में आग लगा दी। ये छात्र सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वांगचुक पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। मांगें पूरी न करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आज बंद बुलाया था। इस दौरान हिंसा हुई। इस मांगों को लेकर अगली बैठक दिल्ली में 6 अक्टूबर…
पलवल। पलवल पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने व आमजन को साइबर अपराध के विरूध जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे केवाईसी अपडेट करने के नाम पर हो रही साइबर ठगी से सावधान रहें। साइबर ठग अपराध करने के नए नए तरिके अपनाकर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। साइबर ठग अब केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, आईपीएस ने कहा कि साइबर ठग स्वयं को बैंक अधिकारी के रूप में…

