फरीदाबाद। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान जत्था मुख्य शहरों एवं कस्बों में होते हुए 26 सितंबर को कुरूक्षेत्र में पहुंचेगा और वहां एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा के द्वारा जागरुकता अभियान के दौरान आए सभी सुझावों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा सीटू की राज्य प्रधान सुनीता,उप प्रधान सुधा के नेतृत्व में चला जत्था फरीदाबाद ने बीके चौक,पाली चौंक से शुरू होते इस जत्थे ने सेक्टर 22 ,शिव दुर्गा विहार, भीम बस्ती ,पल्ला सहित कई स्थानों पर सभाओं को संबोधित किया। सभाओं को आशा वर्कर्स यूनियन…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका, फरीदाबाद में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हरियाणा सहित दिल्ली और राजस्थान के कुल 10 विद्यालयों जेएनवी फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, अलवर, नूंह, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, दिल्ली-1, दिल्ली-2 से 154 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कला उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक गेल इण्डिया राकेश कुमार सिंह व हेड एच.आर. गेल इंडिया बिनय कुमार के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने पुष्पगुच्छ और शाल ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया और प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इस दो दिवसीय…
फरीदाबाद। अचीवर सोसायटी सेक्टर-49 में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां नौ दिनों तक गणपति बप्पा की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई वहीं आज उन्हें ढोल नगाड़ों व गाजे बाजे के साथ विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सोसायटी के मंदिर कमेटी की संगीत मंडली ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया और भजनों पर नृत्य करते हुए गणपति जी को विदाई दी गई। सोसायटी में यह आयोजन ठाकुर प्रणय और ठाकुर पूजा सिंह द्वारा किया गया, जिसमें सोसायटी के अन्य लोगों ने भी बढ़चढकर अपनी भागीदारी निभाई। ठाकुर प्रणय और…
फरीदाबाद। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के दिशा निर्देशों अनुसार वार्ड नंबर-37 के भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल द्वारा सेक्टर-10 नजदीक अग्रवाल आटा चक्की के पास से कूड़ा उठाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान पार्षद मुकेश अग्रवाल ने स्वयं हाथों में झाडू उठाकर साफ सफाई की और लोगों को स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने के लिए जागरुक किया। उपस्थितजनों को संबेाधित करते हुए पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता में परमात्मा का वास होता है, इसलिए हम सभी को अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निर्देशानुसार आने…
फरीदाबाद। हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद यमुना से सटी कालोनियों व गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कांग्रेसी नेताओं के साथ आज बाढ़ प्रभावित बसंतपुर और इस्माईलपुर में जाकर हालातों का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने बलजीत कौशिक व कांग्रेसी नेताओं को बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हें कोई सुविधाएं मुहैया नही करवाई जा रही है बल्कि यह कहकर पल्ला झाड़ा जा रहा है कि उनकी कालोनियां अवैध है। लोगों का दुखड़ा सुनने के बाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने…
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज वीरवार को मोहना सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया और फील्ड पर तैनात अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरीदाबाद जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई भारी वर्षा और यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई संकलित रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 89…
पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी 1804 दागी उम्मीदवारों की सूची में सबसे ज्यादा नाम सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं के करीबियों के हैं। इनमें से करीब 72% यानी 1300 सीधे तौर पर टीएमसी से जुड़े परिवारों के लोग हैं। विपक्षी भाजपा ने सबसे अधिक शोर मचाया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि सूची में भाजपा नेताओं के परिजनों के नाम भी शामिल हैं। विपक्ष ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया और सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग उठाई। ईडी ने कोर्ट में दावा…
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर गुरुवार को बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX2011 फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। प्लेन के टेक ऑफ करने के पहले की घटना है। इससे विमान की नोज यानी आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा है। जैसे ही पायलट ने विमान का इंजन चालू किया, एक बाज विमान से टकरा गया। विजयवाड़ा से टेक ऑफ का समय सुबह 8:15 बजे का था। विमान को 9:40 बजे बेंगलुरू पहुंचना था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विमान में 160 से 165 यात्री थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि वह…
मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच गुरुवार को कुकी-जो ( Kuki-Zo) काउंसिल राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (NH-2) को पूरी तरह खोलने को तैयार हो गई। अब इस मार्ग से लोगों और जरूरी सामान की आवाजाही बिना रुकावट हो सकेगी। गृह मंत्रालय (MHA) के मुताबिक, कुकी-जो काउंसिल सुरक्षा बलों के साथ NH-2 पर शांति बनाए रखने में सहयोग करेगी। यह हाईवे मणिपुर को नगालैंड और पूर्वोत्तर से जोड़ने वाली जीवन रेखा है, जो मई 2023 में भड़की मैतेई और कुकी समुदायों की हिंसा के बाद से बंद था। दिल्ली में गुरुवार को केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार और कुकी संगठनों (कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन-KNO…
सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश से हो रही तबाही पर चिंता जताई है। कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि यह सिर्फ प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि इंसानों का पैदा किया गया संकट है। कोर्ट ने कहा मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने गुरुवार को अनामिका राणा की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही है। कोर्ट ने केंद्र और इन चारों राज्यों समेत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), पर्यावरण मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को नोटिस भेजा और तीन हफ्तों में जवाब मांगा। साथ ही केंद्र से…

