लोकसभा में विपक्ष के उप नेता और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने रविवार को चुनाव आयोग (EC) की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि मतदाता सूची में संशोधन को लेकर संसद में खुलकर चर्चा हो, लेकिन सरकार इसे टाल रही है। असम कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक से पहले मीडिया से गोगोई ने कहा कि आज जनता के मन में चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर संदेह है। सरकार इस पर चर्चा से क्यों भाग रही है? क्या यह बीते विधानसभा और लोकसभा चुनावों में की गई किसी गड़बड़ी को छिपाने की कोशिश है? वहीं, जब…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। ऑटो में बैठाकर मारपीट व लूट करने के मामले में थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साहब सिंह निवासी संगम विहार, दिल्ली ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह 27/28 जुलाई की रात को एनएचपीसी चौक मथुरा रोड पर संगम विहार जाने के लिये खडा था तो उसी समय एक ऑटो आया जिसमें तीन-चार लडक़े बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उससे एक फोन और कुछ रूपये छीन तथा उससे उसके फोन पे का पासवर्ड भी पूछ…
faridabad: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने वाराणसी स्थित प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा केंद्र मेटिस – द मेडिसिटी हॉस्पिटल के साथ एक रणनीतिक क्लिनिकल साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के साथ, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने उत्तर भारत के क्लस्टर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है और अब उसका नेटवर्क 1,800 से अधिक बेड वाले पाँच हॉस्पिटल्स तक विस्तृत हो गया है। मेटिस – द मेडिसिटी हॉस्पिटल एक 300 बेड की टर्शियरी केयर हॉस्पिटल है, जो NH2 कॉरिडोर के पास रणनीतिक रूप से स्थित है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए…
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 50 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने खाताधारक व खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर थाना सैंट्रल में आई पी कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया उसने उसके पास शेयर मार्किट में ट्रेडिंग करने के लिये एक इन्वीटेशन कोड भेजा और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा करवाने बारे कहा। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर उनके पास विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 49…
फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में शनिवार से तीन दिवसीय खेल महाकुंभ 2025 का आरंभ हुआ, जो दो अगस्त से चार अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस भव्य शुभारंभ समारोह का उद्घाटन हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर एसडीएम फरीदाबाद एवं जिला फरीदाबाद में खेल महाकुंभ आयोजन के नोडल अधिकारी अमित कुमार विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों, खेल प्रेमियों व उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए…
फरीदाबाद। हरियाणा के युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत रोजगार से जुड़ी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना देश में रोजगार अवसरों को बढ़ाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल साबित होगी। राजीव रंजन शनिवार को फरीदाबाद के एफआईए (फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन) सभागार में हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता विभाग द्वारा ईपीएफओ, श्रम विभाग, उद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को…
फरीदाबाद। सेक्टर 65 साहुपुरा स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ में शुक्रवार से चार दिवसीय सीबीएसई बोर्ड की उत्तर भारत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी विजय यादव क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद एच एस मालिक, दीपक यादव, सत्येंद्र भड़ाना,सचिन गर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि चार दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में उत्तर भारत के दर्जनो स्कूलों टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर उपस्थित महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि प्रत्येक…
फरीदाबाद। फरीदाबाद में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। थाना छांयसा पुलिस के द्वारा यमुना के किनारे बसे गावों में नंबरदारों के माध्यम से मुनादी कर लोगों को सचेत किया जा रहा है। हांलाकि अभी तक यमुना के बढ़े हुए जलस्तर से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। छांयसा थाना इंचार्ज रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना नदी के जलस्तर में बढ़त हुई है। जिसके कारण नदी में पानी काफी ज्यादा बह रहा है। ऐसे…
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत 20,500 करोड़ की राशि देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को वितरित की गई। इस अवसर पर फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हाल में ‘प्रधानमंत्री किसान उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण के साथ किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण…
रात की पार्टियों में नहीं जाना, रेप-गैंगरेप हो सकता है… दोस्तों के साथ अंधेरे, सुनसान इलाकों में न जाएं। सामूहिक बलात्कार हो सकता है… ये विवादास्पद शब्द लिखे पोस्टर्स शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद की सड़कों पर नजर आए थे। हालांकि, विवाद होने पर कुछ देर बाद ही ये हटा दिए गए थे। ट्रैफिक पुलिस ने दी सफाई विवाद के बाद डीसीपी ट्रैफिक सफीन हसन ने कहा कि इन पोस्टर्स से अहमदाबाद शहर पुलिस को कोई लेना-देना नहीं है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक एनजीओ को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के पोस्टर्स लगाने की अनुमति है। एनजीओ को सिर्फ रोड…

