फरीदाबाद। ग्रेटर फऱीदाबाद स्थित एस. आर. एस. इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय की इस परिषद में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न पदों के लिए शपथ दिलाई गई। इन पदों के लिए विद्यार्थियों को एक निर्धारित चयन प्रक्रिया में विभिन्न चरणों से गुजऱना पड़ा। जिसमें तात्कालिक भाषण, समूह चर्चा, प्रधानाचार्या से बातचीत और छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड तथा विद्यालय के कक्षा 6ठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान की प्रक्रिया आदि प्रमुख थे। विभिन्न चरणों में हुई इस प्रक्रिया में कुछ विद्यार्थी सत्र…
Author: Samachar Ambar
पंजाब में गोल्डन टेंपल को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई-मेल पर मिली है। आरोपी ने दावा किया है कि पाइपों में RDX भर दिया गया है, जिससे गोल्डन टेंपल के अंदर धमाके किए जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से न तो मेल और ना ही उसमें लिखे गए शब्दों को सार्वजनिक किया गया है। जांच के लिए डॉग और बम स्क्वायड पहुंचा। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और अमृतसर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। BSF और पुलिस कमांडो तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर को लखनऊ कोर्ट में सरेंडर किया। इसके 5 मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा ने 20-20 हजार के दो बॉन्ड पर राहुल को जमानत दी। राहुल के वकील ने जमानत याचिका डाली थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। राहुल कोर्ट के अंदर करीब 30 मिनट तक रहे। राहुल दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट आने के बाद सीधे एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे थे। भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी को लेकर कोर्ट ने उन्हें पेश होने का आदेश दिया था। पिछली 5 सुनवाई के दौरान राहुल हाजिर…
बोइंग विमानों के रखरखाव को लेकर ब्रिटेन की सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने मंगलवार को नया खुलासा किया। CAA ने बताया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश के चार हफ्ते पहले बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच को लेकर को लेकर अलर्ट जारी किया था। CAA ने15 मई को एयरलाइनों को निर्देश दिए थे कि वे अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के निर्देशों का पालन करें। FAA ने अपने निर्देश में बोइंग 737, 757, 767, 777 और 787 विमानों में फ्यूल शटऑफ वॉल्व एक्ट्यूएटर्स को संभावित खतरा बताया था। CAA ने ब्रिटेन आने वाली सभी एयरलाइनों को आदेश भी दिया था…
राजस्थान में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश में बरसात के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को कोटा में प्रदेश में सबसे ज्यादा 198mm बारिश हुई। यहां कोटा बैराज के 12 गेट खोले गए हैं। मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबलपुर, रीवा समेत 10 जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश जारी है। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को श्योपुर के कई इलाके और गांव पानी से घिरे रहे। मकान-दुकानों से लेकर…
शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन में 18 दिन रहने के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। करीब 23 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की आज यानी 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर लैंडिंग हुई। इसे स्प्लैशडाउन कहते हैं। चारों एस्ट्रोनॉट एक दिन पहले यानी सोमवार की शाम 4:45 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। सभी एस्ट्रोनॉट 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे। एक्सियम मिशन 4 के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे ये रवाना हुए थे। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट…
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपितों को साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-75, फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसके पास कॉल आया जिसने खुद को ब्रोकर बताया जो शेयर मार्केट में पैसे निवेश करवाता था। जिसके बाद उसने ठग के कहेनुसार एंजिल वन एप पर पैसे निवेश कर दिये, जिसमें उसका नुकसान हो गया। फिर ठग ने उसको नुकसान को जल्दी कवर करने के लिए गणेशम सिक्योरिटी डॉट कॉम में निवेश करने के लिए कहा जो…
फरीदाबाद। आज सावन के पहले सोमवार के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम श्री सिद्धदाता आश्रम में भगवान शिव का सविधि पूजन संपन्न हुआ। पूजन के बाद अधिपति जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि लोगों में इन दिनों भगवान की नकल करने का भाव देखने में आ रहा है। लोग देवी देवताओं का नाम लेकर पाप कर्म करते हैं लेकिन मूल घटनाओं की सही मनसा उन्हें पता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग भोले का नाम लेकर नशा करते हैं लेकिन शिव ने तो लोक कल्याण के लिए विषपान भी किया था, क्या कोई जहर पीता है।उन्होंने कहा…
फरीदाबाद। जिले में साइबर अपराध के एक मामले का खुलासा हुआ है। जिसमें नगर निगम कमिश्नर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक कर्मचारी से पैसे मांगने की कोशिश की गई। मामले में फरीदाबाद पुलिस के साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में नगर निगम के एक कर्मचारी ने शिकायत दी थी कि 29 मई को उसे फेसबुक पर नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्नर के नाम से एक फर्जी आईडी से मैसेज आया। उस मैसेज में लिखा…
फरीदाबाद। शहर के पार्कों को मॉडल बनाने के लिए निगम की ओर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पहले तीन पार्कों को मॉडल बनाया जाएगा। इसके लिए निगम आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता को अलग-अलग जोन में तीन पार्क चिह्नित करने के आदेश दिए है। 20 जुलाई तक कार्यकारी अभियंता को अपने अपने क्षेत्र में पार्क चिह्नित करके बताना होगा। निगम उसी पार्क को विकसित बनाएगा, जो एक एकड़ में बना होगा। इसमें निगम की ओर से ओपन जिम, पुस्तकालय भी तैयार किया जाएगा। इसके साथ पार्कों में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। वहीं पालतू डॉग को घूमाने के…

