गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गईं। एक टैंकर टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 को स्थानीय लोगों ने बचाया। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं। 45 साल पुराना यह ब्रिज मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था। पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से…
Author: Samachar Ambar
राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट शहीद हो गए हैं। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़े इलाके में फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है। यह हादसा बुधवार (9 जुलाई) को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ। भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है। चूरू एसपी जय यादव ने बताया- राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मलबे के…
फरीदाबाद: अनंगपुर गांव सहित अरावली वन क्षेत्र में हुई तोड़फोड़ को लेकर बनाई गई अनंगपुर संघर्ष समिति ने बुधवार को नीलम बाटा रोड स्थित होटल राजमंदिर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत की रूपरेखा एवं उसकी तैयारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता को कमेटी के चेयरमेन अतर सिंह, विजय प्रताप, पूर्व मेयर देवेंद्र भड़ाना, पूर्व पार्षद कैलाश बैसला, प्रेम किशन आर्य पप्पी आदि ने संबोधित किया। विजय प्रताप ने अपने सम्बोधन में कहा कि शहर में हो रही तोड़फोड़ से लोगो में भय फैला हुआ है। कानून व्यवस्था…
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में नवीन नगर पुलिस चौकी के पास कार समेत नाले में सिक्योरिटी सुपरवाइजर गिर गया। सुपरवाइजर की गंदे पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब कार नाले में जा रही थी तो सिक्योरिटी सुपरवाइजर को बचाया जा सकता था लेकिन तमाशबीन वीडियो बनाते रहे। स्वजन का कहा कि अगर समय रहते उनको निकाल लिया जाता तो वह बच सकते थे। पुलिस मौके पर पहुंचती इतनी देर में कार पूरी तरह से डूब चुकी थी। क्रेन की मदद से कार को नाले से निकाला गया। जब कार को बाहर निकाला गया…
फरीदाबाद। मानसून की बरसातों के मद्देनजर शहर में होने वाले जलभराव, कूड़े के ढेरों एवं ओवरफ्लो सीवरेज व्यवस्था को बेहतर करने की मांग को लेकर जिले के कांग्रेसियों ने आज महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में सीटीएम को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर मुख्य रुप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिंकू चंदीला, जितेंद्र चंदेलिया, शालिनी मल्होत्रा, गुरेंद्र ग्रेवाल, विकास फागना, बिजेंद्र मावी, रियाज खान, श्याम नेताजी, सुशील चौधरी सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से रिंकू चंदीला ने बताया कि मानसून का सीजन चल रहा है और गत दिवस हुई एक ही बरसात ने…
फरीदाबाद। महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद के अंतर्गत कार्यरत जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एवं निजी संस्थान के समन्वित प्रयासों से एक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे को अमेरिका के केंटकी शहर में स्थायी रूप से गोद लिया गया। यह एक प्रेरणादायक और भावनात्मक पल रहा, जो सामाजिक सहभागिता एवं संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस संबंध में जिला बाल संरक्षण इकाई की अधिकारी गरिमा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बच्चा पिछले लंबे समय से फरीदाबाद स्थित निजी संस्थान की देखरेख में रह रहा था। संस्थान द्वारा उसकी शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं विशेष देखभाल…
Faridabad : बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में ऊचा गांव वासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 मई को उसके उसके व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने के लिए एक मैसेज आया। जिसके लिए उसने सहमती जताई और उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड दिया गया। जिसके बाद दो टास्क के बदले उसके खाता में 479/- रू ठगों द्वारा भेजे गये और फिर उसे पैड टास्क करने को कहा गया। जिसके लिए उसने विभिन्न टास्क के कुल 5,83,445/-रू ठगों के पास भेज दिए। जब उसने लाभ के साथ पैसे निकालने को कहा तो उससे 1,34,516/-रू…
Faridabad : आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू मान की मौजूदगी में आप की महिला जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव ने लगभग एक दर्जन महिलाओं को आम आदमी पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ा और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर पार्टी के श्रमिक संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर नीतू मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर कार्यकत्र्ता को सम्मान दिया जाता है और यही कारण है कि पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। नीतू मान ने कहा कि आप की जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव लगातार महिलाओं को पार्टी से जोड़ रही…
Faridabad नगर निगम के निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर एवं भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी का जन्मदिवस जिलेभर के भाजपा नेताओं ने धूमधाम से मनाया। इसी कड़ी में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हरबीर चौधरी, हितेश चौधरी, भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा सहित शहर के गणमान्य लोगों ने नहरपार के कई स्थानों पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत करके देवेंद्र चौधरी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिलखन, बरगद, पीपल, नीम सहित विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर हरबीर चौधरी, हितेश चौधरी व भाजपा जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा ने संयुक्त रुप…
Faridabad : हरियाणा उचित मूल्य दुकान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने आज हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। डिपो धारकों ने राज्य मंत्री के सामने लंबे समय से लंबित अपनी समस्याएं रखीं और उनका जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने नागर को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। पदाधिकारियों ने सुझावों की एक सूची भी मंत्री नागर को सौंपी। इस पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वह उनके मुद्दों को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। फिर भी कोई दिक्कत होगी तो मुख्यमंत्री नायब सिंह…

