फरीदाबाद। फरीदाबाद में बारिश के चलते टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में स्कूटी सवार दो महिलाएं आ गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय कॉलोनी के रहने वाले शशांक ने बताया कि उनकी पत्नी तृष्णा विश्वास सेक्टर-23 में एक रिश्तेदार कोंकना राय के घर में काम करती थी। शनिवार को काम खत्म करके वह वापस संजय कॉलोनी अपने घर आ रही थी। बारिश होने…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। दो दिन पहले पति द्वारा अगवा की गई महिला को थाना सेंट्रल व अपराध शाखा ऊंचा गांव पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मथुरा से बरामद कर एक सह आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि शैलेश कुमार निवासी सुभाष कॉलोनी ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 27 जून को बाटा मेट्रो स्टेशन के पास से लखन निवासी भुलवाना पलवल हथियार के बल पर जबरदस्ती उसकी बेटी को अगवा करके ले गया है। जिस पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पाया…
फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्वमंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार में बल्लभगढ़ क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। पिछली सरकारों में जो बल्लभगढ़ विकास से अछूता रह गया था, यह क्षेत्र भाजपा सरकार में विकसित क्षेत्र के रुप में उभर रहा है। विधायक मूलचंद शर्मा रविवार को बल्लभगढ़ के प्रमुख चौराहे अंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक श्री शर्मा ने स्थानीय लोगों से नारियल फुड़वाकर चौराहे के कार्य की शुरुआत करवाई। उन्होंने बताया कि करीब 11 लाख…
भोपाल के 90 डिग्री एंगल वाले ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 अफसरों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार रात मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा है कि मैंने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के 8 इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो सीई सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। एक सेवानिवृत एसई के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाइन कंसल्टेंट,…
पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने कहा है कि भारत ने बिना किसी उकसावे के दो बार हमला किया। आसिम मुनीर ने शनिवार को कराची में पाकिस्तान नौसेना एकेडमी में अपनी स्पीच में भारत पर जानबूझकर तनाव पैदा करने का आरोप लगाया। आसिम मुनीर ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बार बिना उकसावे के हमला किया। पाकिस्तान ने दोनों बार संयम और परिपक्वता का परिचय दिया और क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी जवाबदेही दिखाकर खुद को शांति बनाए रखने वाले जिम्मेदार देश के रूप में साबित किया है।’ पाकिस्तान के डॉन न्यूज की…
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के बाद रविवार तड़के करीब 4 बजे भगदड़ मच गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 घायल हैं। घायलों में 6 की हालत गंभीर है। हादसा जगन्नाथ मंदिर से करीब 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के सामने हुआ। यहां भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के दर्शन करने के लिए भारी भीड़ जुटी थी, इसी दौरान भगदड़ मची। CM मोहन चरण माझी ने घटना पर माफी मांगी। उन्होंने X पर लिखा,‘मैं और मेरी सरकार भगवान जगन्नाथ के सभी भक्तों से व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगते हैं। यह लापरवाही माफ करने लायक नहीं…
बल्लभगढ़। विधायक पं.मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर 2 निवासियों को लगभग 37 लाख रुपए की सौगात देते हुए अटल पार्क सेक्टर 2 में म्यूजिक सिस्टम और फैंसी लाइट का उद्घाटन किया ,इसके अलावा उन्होंने दादा पोते ट्रैक पर लगाई जाने वाली लाइटों का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा सेक्टर वासियों की लंबे समय से सीवर जाम की समस्या को देखते हुए नई सुपर सोकर मशीन सेक्टर 2 में भेज कर कार्य का मुहूर्त किया। अब यह मशीन सेक्टर 2 के सभी सीवरों के सफाई बेहतर ढंग से कर सकेगी। स्थानीय निवासियों ने पार्क में पहुंचने पर फूल मालाओं से विधायक…
9 जुलाई को बड़ी हड़ताल करके कर्मचारी सरकार को देंगे माकूल जवाब : शब्बीर अहमद फरीदाबाद। सरकार ने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों को युनाइटेड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू करने का ऐलान किया था। सरकार का दावा था कि इससे कर्मचारी खुश हैं। लेकिन कर्मचारियों ने इसे सिरे से ही खारिज कर दिया है। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईईएफआई) के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने दो टूक कहा है कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) के अलावा यूपीएस सहित कोई भी अन्य पेंशन स्कीम स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश…
फरीदाबाद । नाबालिगके साथ गलत काम करने के मामले में थाना डबुआ की टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार डबुआ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाना डबुआ में दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिक बेटी 17 अप्रैल से बिना बताये कहीं चली गई जिसको काफी तलाश किया गया परंतु नही मिली। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना डबुआ में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाही करते हुए 23 अप्रैल को लडकी को तलाश कर लिया…
फरीदाबाद। एसी नगर में बच्चे के लिए दूध गर्म करते समय घर की रसोई में गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में किसी को कोई चोट नही आई है। सिलेंडर फटने से घर में रखे सामान में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया। घर की छत में छेद भी हो गया। महिला संजू ने जानकारी देते हुए बताया कि घर की छत पर उन्होंने रसोई बनाई हुई है। शनिवार को वह रसोई में बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी। रसोई में गैस को चलाकर दूध को गर्म होने…

