फरीदाबाद। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं फरीदाबाद विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष की जयंती पर अरावली गोल्फ क्लब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहरवासियों को बड़ी संख्या में फूलों वाले पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि उनका संकल्प फरीदाबाद को एक ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने का है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की अनूठी पहल के तहत 17 करोड़ से अधिक फूलों के पौधे शहर में बांटे जा रहे हैं। आने वाले समय में शहर को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए और भी बड़े अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, पार्कों और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस मुहिम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें श्रीराम अग्रवाल, राजकुमार वोहरा, रवि भूषण खत्री, आरसी चौधरी, अरुण सिंघल, पंकज मिश्रा, शिशिर, राम मनोहर, बेचू गिरी, सरोज कुमार सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और निगम अधिकारी शामिल थे।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

