दिल्ली में प्रशासन ने रविवार को मर्डर के आरोपी का घर का अतिक्रमण वाला हिस्सा बुलडोजर से ढहा दिया। यह एक्शन उत्तम नगर इलाके की जेजे कॉलोनी में आरोपी निजामुद्दीन के खिलाफ लिया गया। इस दौरान भारी पुलिस मौके पर तैनात रही।
दरअसल 4 मार्च को होली पर रंग का गुब्बारा फेंकने पर हुए विवाद में निमामुद्दीन समेत कई लोगों ने तरुण (26) नाम के युवक की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है।
आरोपियों के खिलाफ हत्या और SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने 6 मार्च को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया था। भीड़ ने निजामुद्दीन के घर के बाहर मौजूद वाहनों में आग लगाई थी।
दरअसल, 4 मार्च को होली वाले दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में तरुण सिंह (26) के घर की 11 साल की बच्ची छत से नीचे रंग के गुब्बारे फेंक रही थी। उसने एक गुब्बारा अपने ताऊ पर फेंका। पानी के छींटे रास्ते से गुजर रही मुस्लिम महिला पर पड़े।
तरुण के बड़े भाई अरुण के मुताबिक महिला इस पर नाराज हुई। उसका तरुण के परिवार से विवाद हुआ। तरुण के परिवार ने महिला से माफी मांगी, लेकिन महिला उन्हें अपशब्द कहती रही। इसके बाद महिला वहां से चली गई।
अरुण ने बताया कि कुछ समय बाद महिला के परिवार के 20-25 लोग क्रिकेट बेट, डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए। उन लोगों ने हमला कर दिया। इस समय तरुण दोस्तों के साथ होली खेलने गया था, लेकिन वह भी लौट आया। कुछ लोगों ने तरुण पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने तरुण को जमकर पीटा, इससे भी मन नहीं भरा तो बड़ा सा पत्थर लेकर तरुण की छाती पर मार दिया। तरुण के पिता और परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की गई। बाद में गंभीर घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि गली के किनारे पर कुछ लोग तरुण पर लाठी, बेट, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर रहे हैं। गली में भीड़ मौजूद है। पीड़ित परिवार तरुण को बचाने की कोशिश कर रहा है।
तरुण के पिता की मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा हो। उनके घर पर बुलडोजर चले। हमारे बेटे को न्याय मिलना चाहिए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि इस मामले की सही और निष्पक्ष जांच होगी। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। परिवार को मुआवजा भी दिया जाएगा।
वहीं, पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें इमरान उर्फ बंटी (38), उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुज्जफर (25) और ताहिर (18) के नाम हैं। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम की गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-वितर करने के बाद ट्रैफिक खोला था।
वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी निजामुद्दीन के घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में आग लगा दी। इसके अलावा उनके घर का सामान भी जला दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पुलिस इलाके की ड्रोन से निगरानी कर रही है।


