पीएम मोदी ने रविवार को चेन्नई में कहा कि मंदिरों से लेकर मेट्रो तक तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है। भारत अपनी सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेता है, वैज्ञानिक प्रगति के जरिए आगे बढ़ता है।
मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन भी किया। इसके बाद पीएम ने खुद ट्रेन में यात्रा की, इस दौरान तमिलनाडु के सीएम विजय भी उनके साथ मौजूद थे।
इसके बाद वे जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यायल के गोल्डन जुबली इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा। मुझे पूरा भरोसा है।इसके बाद उन्होंने बच्चों से वी विल डू इट का नारा लगवाया।
2026 के विधानसभा चुनावों के बाद यह पीएम मोदी का पहला चेन्नई दौरा है। 2026 में TVK ने जीत हासिल की और एक्टर विजय सीएम बने। कांग्रेस उनकी सहयोगी पार्टी है।
पीएम मोदी बोले- आज आपके बीच आकर, आपके सपनों को महसूस करके मेरा विश्वास और मजबूत हुआ है। मैं कह सकता हूं भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा। और उस भविष्य के सबसे बड़े हीरो आप हैं।
मुझे आपके टैलेंट, कॉन्फिडेंस, योग्यता पर भरोसा है। इसलिए आज मैं आप सभी के साथ कुछ बड़े संकल्प दोहराना चाहता हूं। अब जो मैं कहूंगा उसके बाद आपको बोलना है, वी विल डू इट… डेवलप तमिलनाडु, डेवलप इंडिया…वी विल डू इट…।
आज नई एजुकेशन पॉलिसी से देश में एजुकेशन क्वालिटी इंप्रूव हो रही है। ग्लोबल पहचान बढ़ रही है। आज 52 हो गई है। इन आंकड़ों का मतलब बहुत सीधा है। ज्यादा संस्थान, तो आपके लिए ज्यादा अवसर।
पीएम ने कहा- हर युवा के अपने अलग अलग सपने होते हैं, अपनी प्रतिभा होती है। आपमें से कई साथी ऐसे होंगे जो खेल में कॅरियर बनाना चाहते होंगे। देश इसलिए एन्श्योर कर रहा है कि स्पोर्ट्स केवल मनोरंजन न बने। आपको बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए लगातार काम हुआ है, इसलिए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की दुनिया में भारत का कद भी बढ़ रहा है।
भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। हम 2036 ओलिंपिक की मेजबानी का सपना लेकर बढ़ रहे हैं। इसलिए भारत के युवाओं के पास अब प्लेटफॉम भी है, पोटेंशियल भी है और सपोर्ट भी है। मुझे विश्वास है आपकी जनरेशन भारत को स्पोर्ट्स की दुनिया में भी बहुत ऊंचाई पर लेकर जाएगी।


