आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। लवली ग्रुप के मालिक अशोक मित्तल 450 करोड़ के मालिक हैं तो उनकी पत्नी के नाम पर भी 100 करोड़ की संपत्ति है।
विक्रमजीत साहनी की संपत्ति 400 करोड़ रुपए की है। साहनी फर्टिलाइजर कंपनी सन ग्रुप चलाते हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन भज्जी भी 100 करोड़ के मालिक हैं। उनकी पत्नी गीता बसरा भी करोड़ों की मालकिन है। राघव चड्ढा और उनकी बॉलीवुड अभिनेत्री पत्नी परिणीति चोपड़ा के पास भी करीब 100 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत वापस बुला लिया गया है।


