राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर, मध्य प्रदेश के रतलाम और गुजरात के कांडला पोर्ट में पारा 44°C पार पहुंच गया है। बाड़मेर में पारा 45.7°C पहुंच गया है। वहीं राजस्थान और गुजरात में रात में भी लू चल रही है।
मौसम विभाग ने आज पंजाब और गंगा से सटे बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना है।
इधर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर के एरिया में हीटवेव की चपेट में रहे। श्रीगंगानगर, जालोर, बीकानेर, उदयपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।एमपी में अब आंधी, बारिश, ओले का दौर थमेगा और तेज गर्मी पड़ेगी। IMD ने 12 मई से प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। रविवार से ही गर्मी असर दिखाने लगेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में दिन का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। बिहार में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं। इस वजह से कई जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। किशनगंज में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, मधुबनी समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा 9 जिलों के रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।


