तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को कहा कि चुनाव नतीजों के बाद स्टालिन से उनकी मुलाकात राजनीतिक नहीं, बल्कि दोस्ती की वजह से थी। उन्होंने विजय से जलने की बातों को भी खारिज किया। रजनीकांत ने कहा,
विजय को लेकर चल रही चर्चाओं पर रजनीकांत ने कहा, “कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं विजय से जलता हूं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वह मुझसे 25 साल जूनियर हैं।” रजनीकांत ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने 2021 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा होता, तो वे जीत जाते।
दरअसल, 4 मई को तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बाद रजनीकांत ने डीएमके नेता स्टालिन के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाए थे कि वे नहीं चाहते कि अभिनेता विजय मुख्यमंत्री बनें।
मीडिया को संबोधित करते हुए रजनीकांत ने कहा कि हमने DMK और AIADMK के 60 साल देखे हैं। शायद एक बदलाव की जरूरत थी। मैं विजय के खिलाफ नहीं हूं। राजनीति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमें उन्हें कम से कम दो साल का समय देना चाहिए।
अभिनेता और नेता कमल हासन ने शनिवार को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह मांगें विजय के सामने रखीं।
हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।जो घरेलू उपभोक्ता हर दो महीने में 500 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं। उन्हें 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
विजय की पार्टी TVK ने अपने चुनावी वादों में इसे शामिल किया था। इससे करीब 2.4 करोड़ घरेलू बिजली कनेक्शन वालों को फायदा होगा।
‘सिंगप्पेन स्पेशल टास्क फोर्स’ नाम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल यूनिट बनेगी। इसका काम महिला अपराध रोकना, रैपिड एक्शन और शिकायतों का जल्दी निपटारा करना है।
ये TVK का चुनावी वादा था। पिछले साल की एक स्टडी के मुताबिक, 2019 से 2024 तक तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ 40% अपराध के मामले बढ़े हैं।


