ट्रेन में सफर के दौरान लापता हुई असम की एक आदिवासी छात्रा का शव बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश में मिला है। असम के कामरूप जिले में रहने वाली 20 साल की हिमाश्री बोरो विशाखापत्तनम से गुवाहाटी जा रही थी। वह में सवार थी।
छात्रा की मां ने बताया कि वह 5 अक्टूबर को रात 11:50 बजे विशाखापत्तनम से डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस (नं. 22503) ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन को 7 अक्टूबर सुबह 9:05 बजे गुवाहाटी पहुंचना था।
इसी दौरान 6 अक्टूबर को सुबह 2:39 बजे उसने एक सहेली को बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद अचानक उसका फोन बंद हो गया था। जांच के दौरान ट्रेन में हिमाश्री का सामान मिला था, लेकिन वह लापता थी।
हिमाश्री गुवाहाटी के बी बरुआ कॉलेज की स्टूडेंट थी। परिवार ने बताया कि वह 30 सितंबर को असम की डांस टीम के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने विशाखापट्टनम गई थीं। वापसी में वह गुवाहाटी लौट रही थी। डांस टीम का एक साथी उसे स्टेशन तक छोड़ने आया था।
ट्रेन रात 12:10 बजे विशाखापत्तनम से रवाना हुई हुई थी। हिमाश्री डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस के S2 कोच में सवार थी। रात को उसका कॉल भी आया था।
हिमाश्री की मां ने बताया कि 6 अक्टूबर की सुबह 2:39 बजे उसने एक सहेली को फोन पर बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद अचानक कॉल कट गई और उसका फोन बंद हो गया था। इसके बाद से ही हिमाश्री का फोन स्विच ऑफ था।
हिमाश्री की सहेली ने तुरंत गुवाहाटी में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के पास शिकायत दर्ज कराई गई और रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जीआरपी की टीम ने जांच की तो एस-2 कोच में हिमाश्री का बैग मिला था, लेकिन वह लापता थी।
इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। शाम को रेलवे पुलिस को जानकारी मिली कि आंध्रप्रदेश के टिकुलमपुर रेलवे लाइन के पास एक लड़की का शव मिला है। जांच में पता चला कि वह शव हिमाश्री का था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।


