राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार दोपहर चेन्नई पहुंच गए हैं। सबसे पहले वह एक कैफे में सीएम विजय से मिले।
छात्रों की गूंज का यह छठा कार्यक्रम शाम 6.30 बजे चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड्स में शुरू होगा। पहले इसकी टाइमिंग शाम 5 बजे थी।
राहुल कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर में युवाओं और छात्रों से इस कार्यक्रम में बात कर चुके हैं। यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले पांच कार्यक्रमों में करीब 1.54 लाख लोग शामिल हुए थे।
राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय चेन्नई के एक कैफे में मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने वहां तिरामिसू जार, कैप्पुचीनो और आइस्ड अमेरिकानो ऑर्डर किया था।
राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय चेन्नई के एक कैफे में मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने वहां तिरामिसू जार, कैप्पुचीनो और आइस्ड अमेरिकानो ऑर्डर किया था।
राहुल गांधी शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने चेन्नई पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया।
तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सत्ता में भागीदार बनी है। मुख्यमंत्री विजय की अगुवाई वाली TVK सरकार में कांग्रेस के दो विधायक मंत्री हैं।
इससे पहले कांग्रेस राज्य में डीएमके के साथ गठबंधन में थी, लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद उसने डीएमके से अलग होकर TVK को समर्थन दिया।
छात्रों की गूंज प्रोग्राम के बाद राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय से भी मुलाकात कर सकते हैं।
राहुल का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे से एक दिन पहले हो रहा है। मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु जाएंगे। उनके कार्यक्रम में चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के कॉरिडोर-4 का उद्घाटन भी शामिल है।
सभी राजनीतिक दल Gen-Z और युवा वोटर्स तक पहुंच बढ़ा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में देश में 15-29 साल की उम्र के करीब 36.74 करोड़ युवा हैं। यानी कुल आबादी का करीब 26% युवाओं की हिस्सेदारी है। 2029 के लोकसभा चुनाव में यही वोटर होंगे।
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78% थी। यानी लगभग हर 4 में से एक वोटर जेन-जी है।


