सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 390 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। विशेष टीकाकरण सप्ताह के दौरान पेंटा प्रथम (733), एमआर प्रथम (718), एमआर द्वितीय (689) एवं एफआईसी (515) बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयु वर्ग के अनुसार 0 से 1 वर्ष (1691), 1 से 2 वर्ष (851) तथा 2 से 5 वर्ष (896) बच्चों को टीकाकरण सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। इसके अतिरिक्त टीडी-10 (753), टीडी-16 (689) तथा 601 गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण सेवाओं से आच्छादित किया जाएगा।
अभियान के दौरान विशेष रूप से शहरी झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र, निर्माण स्थल, प्रवासी आबादी वाले क्षेत्र एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण सेवाओं से जोड़ेंगी।
डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से अपील की है कि वे इस विशेष टीकाकरण सप्ताह के दौरान आगे आकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें तथा पात्र बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित कर इस अभियान को सफल बनाएं।


