फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की एनएसएस इकाई-2 द्वारा 11 नवम्बर 2025 को फरीदाबाद के बीपीटीपी स्लम क्षेत्र में मेगा वस्त्र दान अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष का प्रेरणादायक विषय था — क्लोथ्स फॉर अ कॉज़: वॉम्र्थ फॉर ऑल यानी एक नेक उद्देश्य के लिए वस्त्र: सभी के लिए गर्माहट। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के प्रति दया और करुणा की भावना को फैलाना था, जिसके तहत नए या हल्के उपयोग किए गए कपड़े एकत्र किए गए। यह अभियान सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अन्य विद्यार्थियों को भी कपड़े दान करने व संग्रह करने के लिए प्रेरित किया ताकि वे उदारतापूर्वक योगदान दे सकें।
तत्पश्चात, स्वयंसेवक फरीदाबाद के बीपीटीपी स्लम क्षेत्र में पहुँचे और वहाँ एकत्र कपड़ों के साथ मिठाइयाँ भी वितरित कीं, जिससे झुग्गी बस्तियों के लोगों के चेहरों पर मुस्कान आई। इस कार्य से स्वयंसेवकों को अपार संतोष और उदारता का अनुभव हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता एवं एनएसएस इकाई-ढ्ढढ्ढ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सहारावत के मार्गदर्शन में किया गया। इस पहल को समाज से अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इस मानवीय प्रयास ने न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि मानवता और गर्माहट का संदेश भी समाज में सशक्त रूप से प्रसारित किया।


