दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा की क्वालिटी गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। रविवार रात लोगों ने जमकर पटाखे जलाए, जिसके बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के पटपड़गंज में AQI में 418, ITO पर AQI 406, राजीव चौक पर AQI 381 और साउथ एक्सटेंशन के आसपास के क्षेत्र में AQI 360 दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी समेत 10 शहरों में सोमवार को हवा का स्तर खतरनाक रहा। सुबह 7 बजे प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ का AQI 500 के पार पहुंच गया।
यूपी में ठंड और कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। 15 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहा। रात का तापमान 15°C से नीचे लुढ़क गया है। मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ रही है। रविवार रात भोपाल, इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 14°C से कम रहा।
दिवाली पर हुई आतिशबाजी के चलते मध्य प्रदेश में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इंदौर में तो 8 नवंबर की रात 11:11 बजे तक ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 320 दर्ज किया गया। इसे ‘हैजार्डस’ यानी बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा गया है।बिहार में नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ मौसम में दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह घर से निकलने पर हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर की धूप अभी भी लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है


