बल्लभगढ़। आज 25 सितंबर 2025 को अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की उन्नत भारत अभियान सेल की ओर से महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांव में से एक गांव, सुनपेड़ में जागरूकता अभियान चलाया गया।उन्नत भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया ग्राम उत्थान का कार्यक्रम है। भारत सरकार के इसी अभियान को आगे बढ़ते हुए महाविद्यालय ने पांच गांव गोद लिए हुए हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार महाविद्यालय की उन्नत अभियान शाखा से जुड़े हुए अध्यापक साथियों को समय-समय पर गोद लिए गए गांवों में जाकर जागरूकता अभियान तथा अन्य गतिविधियां करनी होती है जिससे कि वहां रह रहे ग्रामीण जनों के सामाजिक स्तर का उत्थान किया जा सके। भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान को महाविद्यालय के पटल से आगे बढ़ते हुए इस जागरूकता अभियान का गांव सुनपेड़ में आयोजन किया गया।
इस अभियान में, गांव की चौपाल मेंउपस्थित लेखराज, अजीत, बलदेव, किरण पाल, धर्म सिंह, नानक, धनसिंह, लोकेश चौहान, नितिन कुमार, उमेद सिंह तथा हरेंद्र आदि गणमान्य व्यक्तियों से संवाद तथा व्यक्तिगत स्तर पर रूबरू होने का अवसर प्राप्तहुआ। उन्होंने वर्तमान में गांव में चल रहे विकास कार्यों तथा शिक्षा के स्तरमें बढ़ोतरी पर अपने-अपने परामर्श दिए। दिन प्रतिदिन बढ़ रही बेरोजगारी तथा महंगाई पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की।
महाविद्यालय की ओर यह अभियान डॉ देवेंद्र, सहायक प्राध्यापक भौतिक विज्ञान विभाग के द्वाराविशाल, आर्यन, तरुण तथा प्रिंस आदि के माध्यम से चलाया गया। हम उम्मीद करते हैं कि महाविद्यालय तथा गांवों के कदम से कदम मिलाकर चलने पर अवश्य ही सुखद परिणाम निकलेंगे तथा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सुचारू दिशा मिलेगी।