‘छात्रों के संसद मार्च में गोली चलने’ के राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल ने लोकसभा में झूठ बोला है।
पात्रा ने बताया कि संसद मार्च में छात्रों पर गोली चलाई गई। इसका भाजपा खंडन करती है। राहुल ने कहा कि गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया। ये भी झूठ है, क्योंकि गोली चली नहीं तो आदेश कहां से देंगे।
उन्होंने बताया कि जहां भी विरोध या प्रदर्शन होता है और वहां फोर्स होती है तो उस इलाके की कमान मजिस्ट्रेट के पास होती है। मजिस्ट्रेट ही ऑन द स्पॉट निर्णय लेता है कि गोली चलानी चाहिए या नहीं। गृह मंत्री निर्णय नहीं लेते।
राहुल ने कहा, ‘गरीब बच्चों से लाखों लाख रुपए लिए गए। एक परीक्षा में पेपर लीक होता है। दूसरे में कुछ और दिक्कत होती है। ये बहुत गलत है। सिस्टम पर RSS का कब्जा हो चुका है।’
राहुल ने कहा, ‘राजनाथ सिंह ने कहा कि हम UPA नहीं हैं, हमारे मंत्री कभी इस्तीफा नहीं देते। वे सही कह रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिखावटी है क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान ने कभी शिक्षा मंत्रालय नहीं चलाया। शिक्षा मंत्रालय को चलाने वाला संगठन RSS है।’
पात्रा ने कहा- कांग्रेस नेताओं ने अपने भाषण में कहा कि ऑर्म्ड फोर्सेस ने लड़कियों के कपड़े फाड़े, ऐसा नहीं है। आज ऑर्म्ड फोर्सेस हैं इसलिए देश सुरक्षित है। आप सदन में आकर कहते हैं कि उन्होंने लड़कियों के कपड़े फाड़े तो यह बहुत दुखद है।
पात्रा ने कहा- जितने साल कांग्रेस की सरकार रही है तब जेन-Z नहीं जेन-G यानी गांधी जनरेशन की बात हुई। गांधी परिवार को आगे बढ़ाने की और गांधी परिवार की चिंता होती थी। इन्होंने आंध प्रदेश, तेलंगाना के आंदोलन में छात्रों को गोली से उड़वा दिया। कश्मीर में, असम में स्टूडेंट्स पर गोली चलवाई थीं। उस समय सिर्फ गांधी परिवार की चिंता होती थी अब जेन-Z की चिंता होती है। उनकी बात होती है।
पात्रा ने बताया कि राहुल ने लोकसभा में कहा -अमित शाह के काफिले में 30 गाड़ियां थीं। मैं चैलेंज करता हूं राहुल जी दिखाइए कहां 30 गाड़ियां थीं। राहुल जी 5 मिनट सदन में बैठ नहीं सकते और निकल जाते हैं। 30 गाड़ियां तो पीएम मोदी के काफिले में नहीं होतीं। इन्होंने कहा कि अमित शाहजी कांप रहे थे, लेकिन राहुलजी अमित शाह वो शख्स हैं जिन्हें देखकर नक्सली कांपते हैं। शाह जी ने चुन-चुन कर 100-100 हत्याएं करने वाले नक्सलियों का सफाया किया है। उनके नाम से आतंकवादी कांपते हैं। आप देश को भ्रमित मत करिए।
सांसद संबित पात्रा ने बताया कि लोकसभा में राहुलजी ने कहा कि 3 कैटेगरी के स्टूडेंट्स होते हैं। फिर उन्होंने कहा कि देश में 3 कैटेगरी के लोग हैं। एक कैटेगरी है स्टूडेंट्स, दूसरी इडियट और तीसरी कैटेगरी है अंधभक्त। एक जगह उन्होंने स्टूडेंट्स की 3 कैटेगरी बताई हैं। दूसरी कैटेगरी का जो स्टूडेंट होता है वो इडियट होता है और तीसरी कैटेगरी जो होता है, वो अंधभक्त होता है जो इडियट को भगवान मानता है। ये देश के स्टूडेंट्स का अपमान है। देश के सारे स्टूडेंट्स विद्यार्थी हैं। देश का कोई भी स्टूडेंट इडियट अंधभक्त नहीं है।


