फरीदाबाद। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज सिंगला ने हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। इस दौरान श्री सिंगला ने गोपाल शर्मा को फूलों का बुक्के भेंट कर व मुंह मीठा कराते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। पंकज सिंगला ने कहा कि गोपाल शर्मा भाजपा के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता रहे है, जब वह भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन थे, तब भी उन्होंने जिले में संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ी थी, अब जब पार्टी ने उन्हें हरियाणा प्रदेश में महामंत्री की जिम्मेवारी सौंपी है तो वह प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
पंकज सिंगला ने कहा कि गोपाल शर्मा मुदुभाषी और व्यक्तित्व के धनी है, जो सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते है और उनका सही मार्गदर्शक कर उन्हें पार्टी की नीति रीति से भी अवगत करवाते रहते है। उन्होंने कहा कि गोपाल शर्मा जी की नियुक्ति से फरीदाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस मौके फरीदाबाद महानगर जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह, योगेश तेवतिया, करण गोयल, कार्तिक वशिष्ठ सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


