फरीदाबाद। हरियाणा सरकार एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के तहत, उपायुक्त फरीदाबाद के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान गांवों के सभी सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवरों और फिरनी की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी गांव में कचरे के ढेर न दिखें और ग्राम पंचायतें प्लास्टिक-फ्री घोषित हों। इस पहल के तहत जिले की उन ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया जो स्वच्छता और सुंदरता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इनमें ग्राम पंचायत फैज्जूपुर खादर, बुखारपुर, ददसिया, मोहला, ताजूपुर और सागरपुर प्रमुख हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, फरीदाबाद ने इन पंचायतों को उनकी सामुदायिक भागीदारी और स्वच्छता के लिए सम्मानित किया।
सीईओ जिला परिषद ने इस अवसर पर सभी सरपंचों से अपील की कि वे अपने गांवों को स्वच्छ, साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने में निरंतर प्रयास करें और अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण नागरिक का दायित्व भी है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें ताकि हर गांव स्वस्थ और खुशहाल बन सके। यह अभियान न केवल ग्रामीण जीवन स्तर सुधारने में मदद करेगा, बल्कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएगा।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

